Ferozepur News

डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0 – विशेष शिविर का आयोजन

डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0 - विशेष शिविर का आयोजन

डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0 – विशेष शिविर का आयोजन

फिरोज़पुर, 28-10-2026: रेलवे बोर्ड एवं प्रधान कार्यालय उत्तर रेलवे के निर्देशानुसार फिरोज़पुर मंडल के सभागार में आज पेंशनधारियों की सुविधा हेतु डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0 के अंतर्गत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह के मार्गदर्शन में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य पेंशनधारियों को उनके जीवन प्रमाणपत्र डिजिटल माध्यम से सरल और सुगम तरीके से उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें बाधा रहित पेंशन मिलती रहे। इस शिविर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फिरोजपुर कैंट ब्रांच के चीफ मैनेजर श्री वरिंदर कुमार तथा सर्विस मैनेजर श्री सुशील गुप्ता ने पीपीटी के माध्यम से पेंशनधारियों को सुगमतापूर्वक जीवन प्रमाणपत्र डाउनलोड करने की जानकारी दी। पेंशनधारी जीवन प्रमाण ऐप के माध्यम से आसानी से अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बिना बैंक गए जमा कर सकते हैं। यह प्रणाली आधार आधारित चेहरे की पहचान से संचालित होती है जो सुरक्षित एवं विश्वसनीय है। इस शिविर में 40 से अधिक पेंशनधारी उपस्थित रहे I इस दौरान उनका स्वास्थ्य जांच भी किया गया।

फिरोज़पुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0 के अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन लुधियाना, जालंधर सिटी, अमृतसर और मंडल कार्यालय फिरोज़पुर में किया जाएगा। मंडल कार्मिक अधिकारी श्री बिजेंद्र कुमार ने सभी पेंशनधारियों को इन शिविरों में उपस्थित होकर डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनाने की सुविधा का लाभ उठाने के लिये प्रोत्साहित किया!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button