
Ferozepur News
विजनरी लीडर ऑफ द ईयर 2026-27 अवार्ड से नवाजे गए डा. अनिरूद्ध गुप्ता, शिक्षा जगत में फिरोजपुर का बढ़ाया मान

विजनरी लीडर ऑफ द ईयर 2026-27 अवार्ड से नवाजे गए डा. अनिरूद्ध गुप्ता, शिक्षा जगत में फिरोजपुर का बढ़ाया मान
– शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व का सम्मान, स्कूल स्तर पर एंटरप्रिन्योरशिप को दे रहे बढ़ावा-
फिरोजपुर, 26 अक्तुबर, 2026
शिक्षा के क्षेत्र में एंटरप्रिन्योरशिप, स्टार्टअप, युवा सशक्तीकरण और स्कूली शिक्षा में सार्थक सुधारों को नई दिशा देने के लिए डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता को विजनरी लीडर ऑफ द ईयर 2026 के खिताब से नवाजा गया है। सम्मान समारोह में डॉ. गुप्ता के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया गया कि उन्होंने शिक्षा को केवल कक्षा, परीक्षा और परिणाम तक सीमित रखने के बजाय इसे जीवन निर्माण, नेतृत्व क्षमता, एंटरप्रिन्योर, स्टार्टअप और सामाजिक जिम्मेदारी से जोडऩे की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स वर्ष 1946 से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए डॉ. गुप्ता ने परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन स्थापित करने पर विशेष जोर दिया है।
प्रवक्ता विक्रमादित्या शर्मा ने बताया कि एजुकेशन वल्र्ड द्वारा दिल्ली के होटल पुलमेन एरोसिटी में आयोजित भव्य समारोह में इंडियन स्कूल रैंकिंग 2026-27 के लिए डा. अनिरूद्ध गुप्ता को विजनरी लीडर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भेंट किया गया है। इस अवार्ड के लिए देश भर के दो हजार से ज्यादा स्कूलों ने अप्लाई किय था, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में डा. गुप्ता के बेहतरीन प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह पुरस्कार भेंट किया है। आयोजकों द्वारा डा. गुप्ता द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यो की बाखूबी प्रशंस की गई और उनके द्वारा विद्यार्थियों को स्कूली जीवन से एंटरप्रिन्योर बनाने की सोच को तारीफ-ए-काबिल बताया गया है।
डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता ने यह सम्मान स्वीकार करते हुए इसे व्यक्तिगत उपलब्धि के बजाय डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स की उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की सफलता किसी एक व्यक्ति के प्रयासों से संभव नहीं होती। शिक्षकों, स्कूल प्रमुखों, कर्मियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की सामूहिक मेहनत ही किसी संस्था को मजबूत बनाती है।
विभिन्न क्षेत्रों मेें नए आयाम स्थापित करने वाले डा. अनिरूद्ध गुप्ता को विभिन्न मंचो से अब तक एक शतक से ज्यादा खिताब हासिल करने का रिकार्ड बना चुके है। डा. अनिरूद्ध गुप्ता को सात बार एडूप्रन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड, एडु लीडर ऑफ द ईयर के अलावा टाईम्स पॉवर आईकन अवार्ड 2021 तथा देश की प्रमुख शिक्षा जगत की 21 हस्तियो में शामिल किया जा चुका है। डा. गुप्ता को इससे पहले समूह एशिया में आयोजित सबसे बड़ी एजुकेशनल सम्मिट बैट एशिया द्वारा डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ अनिरूद्ध गुप्ता का बैट एशिया लीडरशिप अवार्ड 2021 के लिए चयन हुआ था। डा. अनिरूद्ध गुप्ता को मुम्बई के राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस द्वारा भव्य समारोह में -द प्राईड ऑफ इंडियन एजुकेशन अवार्ड- से नवाजा जा चुका है



