Ferozepur News

इंडो-कैनेडियन मंच पर डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता ने फिरोजपुर की निवेश संभावनाओं को किया उजागर

फिरोजपुर को निवेश हब बनाने की पहल, टोरंटो में उठी फिरोजपुर के विकास की आवाज, निवेश के लिए कनाडाई उद्योगपतियों को बुलावा-

इंडो-कैनेडियन मंच पर डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता ने फिरोजपुर की निवेश संभावनाओं को किया उजागर
– फिरोजपुर को निवेश हब बनाने की पहल, टोरंटो में उठी फिरोजपुर के विकास की आवाज, निवेश के लिए कनाडाई उद्योगपतियों को बुलावा-
– टोरंटो के मंत्री और डिप्टी कौंसलर सहित अन्य ने अनिरूद्ध गुप्ता का किया सम्मान-

इंडो-कैनेडियन मंच पर डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता ने फिरोजपुर की निवेश संभावनाओं को किया उजागर

फिरोजपुर, 18 जून, 2026:            ग्लोबल एंटरप्रिन्योर्स अलायंस के चैयरमेन डा. अनिरूद्ध गुप्ता द्वारा कैनेडियन उद्योगपतियों को सीमावर्ती जिले फिरोजपुर में टूरिज्म के क्षेत्र तथा एम.एस.एम.ई के क्षेत्र में निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने कनाडा के टोरंटो स्थित हॉलीडे इन होटल में आयोजित इंडो-कैनेडियन एग्जीक्यूटिव नेटवर्किंग रिसेप्शन में वैश्विक व्यापार, शिक्षा और निवेश को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता, चेयरमैन ग्लोबल एंटरप्रिन्योर्स अलायंस ने की। इस कार्यक्रम का आयोजन कैनेडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा किया गया, जिसमें उद्योगपतियों, नीति निर्माताओं, राजनयिकों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार विशेषज्ञों ने भाग लिया।
अपने संबोधन में डॉ. गुप्ता ने कहा कि इस मिशन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं, व्यापार वित्त, शिक्षा और सीमा-पार निवेश जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उच्च मूल्य वाले आर्थिक गलियारों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, जिसकी नींव एंटरप्रिन्योर, स्टार्टअप और समावेशी विकास पर आधारित है। उन्होंने कहा कि जो भारतीय कैनेड़ा में व्यवसाय करके वहां की अर्थव्यवसथा को मजबूत बना रहे है, उन्हें चाहिए कि वह सीमावर्ती जिलें फिरोजपुर में भी उद्योग स्थापित कर यहां टैक्नोलाजी, क्लीन एनर्जी, टूरिज्म, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, बायो टैक्नोलाजी जैसे क्षेत्र में भी निवेश करे।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि भारत और कनाडा के संबंध लोकतांत्रिक मूल्यों, विविधता के सम्मान और उद्यमिता की साझा भावना पर आधारित हैं, जो दोनों देशों के बीच सहयोग के लिए मजबूत आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने कनाडा में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि यह समुदाय दोनों देशों के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और ऐसे समय में कनाडाई व्यवसायों एवं संस्थानों के साथ मजबूत साझेदारी का स्वागत है।
इस अवसर टोरंटो स्थित भारतीय उप महावाणिज्यदूत कार्यालय के डिप्टी कौंसलर जनरल कपिध्वज प्रताप सिंह तथा ओंटारियो के ऊर्जा एवं खनन मंत्री स्टीफन लेचे ने डॉ. अनिरूद्ध गुप्ता को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रांतीय सांसद दीपक आनंद भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button