
Ferozepur News
डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल में कैटालिसिस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच और इनोवेशन की प्रतिभा
डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल में कैटालिसिस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच और इनोवेशन की प्रतिभा

फिरोजपुर, 22 नवंबर 2026: विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, क्रिएटिविटी और इनोवेशन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल में कैटालिसिस विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें तीसरी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विज्ञान, गणित, एटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) और आर्टीफिशियल (एआई) से जुड़े आकर्षक वर्किंग मॉडल और प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी का नेतृत्व साइंस विभाग के एचओडी गौरव कालिया और स्टेम कोऑर्डिनेटर राजन ने किया।
कार्यक्रम में डीसीएम ग्रुप आफ स्कूल्स के डायरेक्टर एकेडमिक्स डा. रमेश, जीएन कालेज के प्रिंसिपल इंदरजीत सिंह, और जीएन कालेज की सेवानिवृत्त एचओडी इंदु गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने रिबन काटकर रस्मी उद्वाटन किया।
प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने प्रोजैक्ट बनाए थे। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता को टैक्नोलाजी और प्रैक्टिकल के माध्यम से वास्तविक रूप देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किसी ने विज्ञान के सिद्धांतों को मॉडल के जरिए समझाया तो किसी ने गणितीय अवधारणाओं और मार्डन टैक्नोलाजी पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विशेष रूप से एटीएल और एआई सेक्शन में विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए प्रोजेक्ट आकर्षण का केंद्र रहे। इनसे विद्यार्थियों की नई तकनीकों के प्रति रुचि और भविष्य की चुनौतियों के समाधान खोजने की क्षमता देखने को मिली।
कैटालिसिस में जज की भूमिका देव समाज कालेज फार वूमेन के फिजिक्स विभाग के एचओडी आशा, कैमिस्ट्री विभाग के एचओडी नेहा, एसबीएस यूनिवर्सिटी के कैमिस्ट्रिी विभाग के एचओडी निर्मल और फिजिक्स विभाग के एचओडी आंचल जैन शामिल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की अवधारणाओं, प्रैजेंटेशन, क्रिएटिविटी और प्रोजेक्ट के व्यावहारिक उपयोग की सराहना की।
स्कूल प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां बच्चों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर प्रयोग करने, सवाल पूछने और खुद समाधान तलाशने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि अनुभव आधारित शिक्षा, इनोवेशन और तकनीकी जागरूकता आज के समय की जरूरत हैं।
प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता, टीमवर्क और नई खोजों के प्रति उत्सुकता को बढ़ावा दिया। ‘कैटालिसिस’ के माध्यम से डीसीएमआई ने यह संदेश दिया कि जिज्ञासा, प्रयोग और क्रिएटिविटी के मेल से ही भविष्य के इनोवेटर्स को तैयार किया जा सकता है।
इस अवसर पर हैड मिस्ट्रेस राबिया बजाज, जीएम मनजीत ङ्क्षसह, डीजीएम गगनदीप कौर, भुपिन्द्र सिंह, एक्टिविटी कोआर्डीनेटर कविता शर्मा, रीटा चोपड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।




