Ferozepur News

मंडल रेलवे अस्पताल फिरोजपुर में आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी की शुरुआत

मंडल रेलवे अस्पताल फिरोजपुर में आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी की शुरुआत  मंडल रेलवे अस्पताल फिरोजपुर में आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी की शुरुआत

फिरोजपुर, 1 मार्च 2026: मंडल रेल प्रबंधक Sanjeev Kumar के नेतृत्व एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक Dr. Ranjana Sehgal के मार्गदर्शन में मंडल रेलवे अस्पताल फिरोजपुर में आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी गई है।

हाल ही में डॉ. अमित और उनकी मेडिकल टीम द्वारा जालंधर स्थित Rail Coach Factory में कार्यरत एक कर्मचारी के घुटने की सफल आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी की गई। आर्थ्रोस्कोपी एक आधुनिक एवं न्यूनतम चीरा लगाकर की जाने वाली सर्जरी है, जिसमें जोड़ को पूरी तरह नहीं खोला जाता। इसमें लगभग एक-एक सेंटीमीटर के दो छोटे चीरे लगाए जाते हैं और आर्थ्रोस्कोप की सहायता से ऑपरेशन किया जाता है।

इस तकनीक से मरीज को कम दर्द होता है तथा वह शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकता है। फिरोजपुर में इस प्रकार की सर्जरी की शुरुआत पहली बार मंडल रेलवे अस्पताल में की गई है, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है।

 

फिरोजपुर मंडल ने भविष्य में भी रेलवे कर्मचारियों को आधुनिक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button