Ferozepur News

“रेलवे द्वारा अमृतसर-सहरसा-अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस और अमृतसर–

“रेलवे द्वारा अमृतसर-सहरसा-अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस और अमृतसर–

“रेलवे द्वारा अमृतसर-सहरसा-अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस और अमृतसर–पटना–अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी का संचालन

सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे द्वारा निम्नलिखित आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन निम्नानुसार किया जाएगा:-

04668/04667 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस
आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04668 अमृतसर से सहरसा के लिए दिनांक 21.11.2025 (एक ट्रिप) को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 04668 अमृतसर से रात्रि 20:10 बजे प्रस्थान करके लगभग 33 घंटे के बाद सुबह 05:30 बजे सहरसा पहुँचेगी। आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04667 सहरसा से अमृतसर के लिए दिनांक 23.11.2025 (एक ट्रिप) को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04667 सहरसा से सुबह 07:30 बजे प्रस्थान करके लगभग 33 घंटे बाद शाम 17:00 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग में यह आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर, रायबरेली, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, औंरिहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी, बछवाड़ा, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया तथा मानसी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

04670/04669 अमृतसर–पटना–अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस
आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04670 अमृतसर से पटना के लिए दिनांक 20.11.2025 (एक ट्रिप) को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04670 अमृतसर से रात्रि 20:10 बजे प्रस्थान करके लगभग 26 घंटे के बाद रात्रि 22:40 बजे पटना पहुँचेगी। आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04669 पटना से अमृतसर के लिए दिनांक 22.11.2025 (एक ट्रिप) को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04669 पटना से सुबह 01:00 बजे प्रस्थान करके लगभग 28 घंटे के बाद सुबह 05:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग में यह आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा तथा दानापुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button