हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर हॉकी फिरोजपुर ने करवाए मैच, बाबा शेरशाहवली हॉकी अकैडमी की टीम रही विजेता
डा. अनिरूद्ध गुप्ता के नेतृत्व में करवाए गए मैच, मनमीत ङ्क्षसह बोले: फिरोजपुर में तैयार किए जा रहे भविष्य के ओलम्पियन-
हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर हॉकी फिरोजपुर ने करवाए मैच, बाबा शेरशाहवली हॉकी अकैडमी की टीम रही विजेता
-डा. अनिरूद्ध गुप्ता के नेतृत्व में करवाए गए मैच, मनमीत ङ्क्षसह बोले: फिरोजपुर में तैयार किए जा रहे भविष्य के ओलम्पियन-

फिरोजपुर, 8 नवंबर 2025: हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने की खुशी में हॉकी फिरोजपुर द्वारा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में 4 मैच करवाए गए, जिसमें असिस्टैंट कमिश्नर सिमरनजीत सिंह व पीसीएस अधिकारी राजबीर ङ्क्षसह विशेष रूप से शामिल हुए। हॉकी फिरोजपुर के सदस्यो द्वारा उनका स्वागत किया गया और इस दौरान खिलाडिय़ो ने तालियो से स्वागत किया। अतिथियो द्वारा खिलाडिय़ो से मुलाकात कर उनका परिचय लिया और हॉकी के बारे में अपने विचार रखे।
महासचिव मनमीत ङ्क्षसह रूबल ने बताया कि प्रधान डा. अनिरूद्ध गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस मैच में अंडर-17 श्रेणी में लडक़े-लड़कियो के मैच करवाए गए और इसमें बाबा शेरशाहवली हॉकी अकैडमी ने मैच जीता, जिन्हें अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया। रूबल ने कहा कि उनके द्वारा रोजाना खिलाडिय़ो को हॉकी के गुर दिए जा रहे है ताकि हॉकी के क्षेत्र में जिले का नाम फिर से ओलम्पिक तक रोशन किया जा सके। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर के इसी मैदान में हॉकी के जादूध्यान मेजर ध्यानचंद भी खेल चुके है और फिरोजपुर ने अनेको हॉकी ओलम्पियन देश को दिए है। मनमीत सिंह ने कहा कि प्रधान अनिरूद्ध गुप्ता के नेतृत्व में समय-समय पर हॉकी की चैम्पियनशिप, फ्रैंडली मैच सहित टूर्नामेंट करवाए जाते है। उन्होंने कहा कि हॉकी पंजाब के निर्देशो पर पूरे राज्य में मैच करवाकर खिलाडिय़ो को हॉकी के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
जिला खेल अधिकारी गुरदीप सिंह ने कहा कि हॉकी स्टेडियम में रोजाना सैंकड़ो की संख्या हॉकी के भावी खिलाड़ी तैयार किए जा रहे है, जोकि भविष्य में देश-विदेश जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा युवाओ को खेलो के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अनेको प्रयास किए जा रहे है।
इस अवसर पर विक्रमादित्या शर्मा, मनिन्द्र हांडा, हनी ङ्क्षसह, जसप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह डीपी, अक्षय गिल्होत्रा सहित अन्य उपस्थित थे।





