
Ferozepur News
डीसीएम ग्रुप ने मनाया प्रथम पातशाही गुरू नानक देव जी का प्रकाशोत्सव

डीसीएम ग्रुप ने मनाया प्रथम पातशाही गुरू नानक देव जी का प्रकाशोत्सव
-स्कूलों में प्रार्थना सभा, शब्द कीर्तण, प्रभात फेरी निकालने के अलावा विद्यार्थियों को गुरूद्वारा लेजाकर माथा टेकवाया-
फिरोजपुर, 23 नवंबर, 2026: प्रथम पातशाही श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में डीसीएम ग्रुप आफ स्कूल्स द्वारा संचालित स्कूलों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, वहीं विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों के साथ गुरूद्वारा साहिब में जाकर माथा टेककर गुरू घर का आर्शीवाद हासिल किया।
डीसी माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि स्कूल मेें विशेष प्रार्थना सभा के समय विद्यार्थियों द्वारा शब्द कीर्तण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गत्तका भी खेला और गुरू महाराज के बताएं रास्ते पर चलने का प्रण लिया। विद्यार्थियों ने स्कूल प्रांगण में प्रभात फेरी भी निकाली और पुरा स्कूल प्रांगण जो बोले सोनिहाल सत्त श्री अकाल के जयघोष से गूंज उठा। प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को गुरू नानक देव जी की शिक्षाओं से परिचित करवाया।
डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल के प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि कक्षा प्रेप 2 के विद्यार्थियों ने गांव बाजीदपुर के जामनी साहिब गुरूद्वारा में माथा टेकने के अलावा पवित्र सरोवर में, ऐतिहासिक पेड़ देखा, जहां गुरू गोबिंद सिंह जी ने अपना घोड़ा बांधा था। स्कूल के नेहरू ब्लाक में स्पैशल असैंबली की गई, जहां पर विद्यार्थियों ने शब्द कीर्तण किया और स्कूल में प्रभात फेरी भी निकाली, जिसका सभी ने फूलो की वर्षा के साथ स्वागत किया।
दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल की वीपी कैम्ब्रिज बिंदू गुप्ता ने बताया कि कैम्ब्रिज के विद्यार्थियों को गुरूद्वारा सारागढ़ृी साहिब में माथा टेकवाया। बच्चों ने गुरू घर में शब्द कीर्तण सुना और सारागढ़ी के इतिहास को जाना। एक्टिविटी कोआर्डीनेटर गुरिन्द्रजीत कौर ने बताया कि स्कूल के एलीमैंट्री विंग के विद्यार्थियों की प्रार्थना सभा में पांच प्यारे सजाएं गए और गुरू नानक देव जी की शिक्षाओ के बारे में परिचित करवाया गया। अध्यापकों के गुरू साहिब के सच्चा सौदा के बारे में भी जानकारी दी।



