Ferozepur News

‘कबाड़ से जुगाड़’ के तहत रेलवे कबाड़ से बनाई आकर्षक कलाकृतियां

‘कबाड़ से जुगाड़’ के तहत रेलवे कबाड़ से बनाई आकर्षक कलाकृतियां‘कबाड़ से जुगाड़’ के तहत रेलवे कबाड़ से बनाई आकर्षक कलाकृतियां

फिरोजपुर, 28 सितंबर 2026: ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत डीजल शेड लुधियाना द्वारा अभिनव ‘कबाड़ से जुगाड़’ पहल शुरू की गई, जिसके अंतर्गत बेकार और कबाड़ सामग्री का रचनात्मक उपयोग करते हुए आकर्षक एवं सार्थक कलाकृतियां तैयार की गईं।

डीजल शेड के तकनीकी रूप से दक्ष और ISO-प्रमाणित वेल्डरों ने कबाड़ सामग्री का रचनात्मक पुन: उपयोग करते हुए ‘भारत का सिपाही’, ‘समय की कीमत’, ‘जुगाड़ गन’ और ‘जुगाड़ कैनन’ जैसी कलाकृतियां तैयार कीं। इन कलाकृतियों के माध्यम से पुनर्चक्रण, पर्यावरण संरक्षण और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग का संदेश दिया गया है।

इन कलाकृतियों को आदर्श पार्क में प्रदर्शित किया गया है, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान राष्ट्र को समर्पित किया गया था। डीजल शेड के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने करीब एक माह तक समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए इन रचनात्मक कलाकृतियों को तैयार किया।

सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर, डीजल शेड लुधियाना, राहुल भारती ने कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा उपलब्ध संसाधनों के विवेकपूर्ण पुन: उपयोग के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक और पर्यावरण हितैषी गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

फिरोजपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने डीजल शेड के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कबाड़ सामग्री को उपयोगी और आकर्षक रूप देने में उनके रचनात्मक दृष्टिकोण, समर्पण और टीम भावना की प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button