Ferozepur News
दास एंड ब्राऊन के एनसीसी कैडे्टस ने किया सवेरा स्कूल का दौरा, विद्यार्थियो को भेंट की सामग्री
दास एंड ब्राऊन के एनसीसी कैडे्टस ने किया सवेरा स्कूल का दौरा, विद्यार्थियो को भेंट की सामग्री

फिरोजपुर, 11 सितम्बर, 2025: दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के नैशनल कैडे्टस कोर -एनसीसी- के कैडेट्स द्वारा बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियो को राहत सामग्री भेंट की गई। प्रिंसिपल रूचि पांडे ने बताया कि कैडेटस ने सवेरा स्कूल में जाकर विद्यार्थियो के साथ मुलाकात की और उनके साथ समय बिताने के अलावा उनसे बातचीत की और गीत सुनाए। इस दौरान स्वेरा स्कूल के दो विद्यार्थियो ने गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुगध कर दिया। प्रिंसिपल ने बताया कि कैडेट्स को भेजने का मनोरथ उन्हें भावनात्मक रूप से साथ जोडऩा है । उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन द्वारा कम्यूनिटी आऊटरीच प्रोग्राम के तहत समाजसेवा के क्षेत्र में इस तरह के अनेको प्रकल्प चलाए जाते है, जिससे किसी की मदद की जा सके।





