Ferozepur News

कैंट बोर्ड के नए सीईओ राम सरूप हरितवाल का स्वागत

कैंट बोर्ड के नए सीईओ राम सरूप हरितवाल का स्वागतकैंट बोर्ड के नए सीईओ राम सरूप हरितवाल का स्वागत

फिरोजपुर, 16 अगस्त, 2026: पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज की अनुकंपा से श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर छावनी के सदस्यों ने कैंटोनमेंट बोर्ड फिरोजपुर छावनी के नवनियुक्त चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) राम सरूप हरितवाल का पदभार संभालने पर स्वागत किया।

संस्था के सदस्यों ने सीईओ राम सरूप हरितवाल को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। सदस्यों ने कहा कि कैंट क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों में संस्था की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. उमेश शर्मा, सुनील शुक्ला, विशाल गुप्ता, मनजीत सिंह हीरा सहित श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन: कैंट बोर्ड के सीईओ राम सरूप हरितवाल का स्वागत करते श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी के सदस्य।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button