Ferozepur News

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अपने वार्षिक वृक्षारोपण अभियान के तहत रोटरी क्लब रॉयल फिरोजपुर ने रविवार को 30 पौधे लगाकर इस वर्ष का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया

 

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अपने वार्षिक वृक्षारोपण अभियान के तहत रोटरी क्लब रॉयल फिरोजपुर ने रविवार को 30 पौधे लगाकर इस वर्ष का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया

 

 

 

 

फिरोजपुर 27 जुलाई 2026: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अपने वार्षिक वृक्षारोपण अभियान के तहत रोटरी क्लब रॉयल फिरोजपुर ने रविवार को 30 पौधे लगाकर इस वर्ष का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। क्लब ने इस अभियान के दौरान कुल 50 पौधे लगाने का संकल्प लिया था, जिसे रविवार को पूरा करते हुए अभियान का समापन किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान अमरूद, बेलपत्र, गुलमोहर तथा आम जैसे फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। क्लब के सदस्यों ने इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया, ताकि आने वाले समय में ये पौधे पर्यावरण के साथ-साथ समाज के लिए भी उपयोगी साबित हों।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष निर्मल मोंगा और सचिव विपिन अरोड़ा ने कहा कि रोटरी क्लब रॉयल फिरोजपुर सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष क्लब ने 50 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे सभी सदस्यों के सहयोग और समर्पण से सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

कार्यक्रम में क्लब के सदस्य कुणाल पुरी, पंकज धवन, संदीप तिवाड़ी विकास बजाज तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button