Ferozepur News

कारगिल विजय दिवस पर डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देशभक्ति गीत, भाषण, कविता व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजे विद्यालय परिसर

कारगिल विजय दिवस पर डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स में शहीदों को दी श्रद्धांजलिकारगिल विजय दिवस पर डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देशभक्ति गीत, भाषण, कविता व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजे विद्यालय परिसर
फिरोजपुर, 25 जुलाइ 2026: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के विभिन्न स्कूलों में भारतीय सेना के शौर्य, साहस और बलिदान को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश सेवा का संकल्प लिया।
                  डीसीएम इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ, देशभक्ति गीत, नृत्य, विचार एवं शब्द प्रस्तुति सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध के इतिहास, भारतीय सेना की वीरता और शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए कारगिल की दुर्गम चोटियों पर विजय प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध पर आधारित प्रेरणादायक वृत्तचित्र भी दिखाया गया, जिससे उन्हें सैनिकों के संघर्ष और बलिदान को निकट से समझने का अवसर मिला।
                डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि विद्यालय में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को कारगिल विजय दिवस के महत्व से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा भारतीय सेना के शौर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने कारगिल के अमर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button