राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाऊंटेंट दिवस के उपलक्ष्य में डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल ने शहर के प्रतिष्ठित सीएम का किया सम्मान
राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाऊंटेंट दिवस के उपलक्ष्य में डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल ने शहर के प्रतिष्ठित सीएम का किया सम्मान

फिरोजपुर, 1 जुलाई, 2025: राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाऊंटैंट दिवस के उपलक्ष्य में डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल द्वारा शहर के पेशेवर सी.ए का उनके कार्यालयो में जाकर साम्मान किया गया ताकि समाज में सी.ए. जैसे जिम्मेदार और महत्तवपूर्ण पेशे के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। उ
प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि स्कूल प्रशासन द्वारा शहर के प्रतिष्ठित सी.ए में शामिल एस.के छिब्बर, कमल गर्ग, तुषार मित्तल, दीपक ग्रोवर, प्रियंका जैन, हिमांशु, सुनील कुमार, प्रतीक चोपड़ा, जयदीप सिंह, विकास धवन को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त चार्टर्ड अकाऊंटेंटस को डीजीएम गगनदीप कौर, हैडमिस्ट्रेस राबिया बजाज, रीटा व लविश ने जाकर सम्मानित किया है। प्रिंसिपल ने कहा कि सी.ए समाज का अभिन्न अंग है और उनकी भूमिका अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक विकास में एक चार्टर्ड अकाऊंटेंट की भूमिका अहम रोल अदा करती है।
उन्होंने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियो के लिए कॉमर्स स्ट्रीम व बैंकिंग व इंश्योरेंस स्ट्रीम का विशेष प्रबंध है। पिछले कुछ वर्षो में डीसीएम इंटरनेशन स्कूल से उच्च स्तरीय शिक्षा हासिल करके अन्वेषी सिकरी, रघु मोंगा, मानव मेहत्ता, खूशबू फराह, जतिन कक्कड़, राधिका, प्रतीक चोपड़ा, जयदीप और स्वास्तिक जैसे होनहार विद्यार्थी सफल सी.ए बने है। उन्होंने बताया कि अनुभवी अध्यापको द्वारा विद्यार्थियो को उनकी रूचि के मुताबिक ऐसी शिक्षा प्रदान की जा रही है, जोकि बच्चो का भविष्य उज्जवल कर सके।
प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल प्रशासन द्वारा विद्यार्थियो को उच्च स्तरीय शिक्षा देने के साथ-साथ विभिन्न प्रमुख दिवसो पर समाज में कार्यरत अहम लोगो की हौंसला अफजाई के लिए इस तरह के कार्य भी किए जाते है।





