Ferozepur News

“फिरोजपुर मंडल की नई उपलब्धि:वित्त वर्ष 2026-27 का पहला बासमती रेक रवाना।”

“फिरोजपुर मंडल की नई उपलब्धि:वित्त वर्ष 2026-27 का पहला बासमती रेक रवाना।”

“फिरोजपुर मंडल की नई उपलब्धि:वित्त वर्ष 2026-27 का पहला बासमती रेक रवाना।”

फिरोजपु, 5-5-2026: फिरोजपुर मंडल ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 में बासमती चावल का पहला कंटेनर रेक सफलतापूर्वक भेज कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

मंडल के बिज़नेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों एवं विभिन्न हितधारकों/स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय के परिणामस्वरूप 42 कंटेनरों में लदा बासमती चावल का रेक 4 मई, 2026 को फिल्लौर स्थित कॉनकॉर टर्मिनल से हैदराबाद और चेन्नई के लिए भेजा गया। तरन तारन, अमृतसर और कोटकपुरा क्षेत्रों से बासमती चावल को एकत्रित किया गया था।

इस प्रकार की लोडिंग से न केवल मंडल के माल यातायात में वृद्धि हुई है, बल्कि रेल राजस्व में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सड़क मार्ग से होने वाली माल ढुलाई अब रेलवे की ओर स्थानांतरित हो रही है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी और यह पर्यावरण अनुकूल भी है। रेलवे द्वारा किफायती, समयबद्ध एवं ‘डोर-टू-डोर’ सेवा उपलब्ध कराने से व्यापारियों का विश्वास मजबूत हुआ है।

फिरोजपुर मंडल के सतत प्रयासों से न केवल राजस्व में वृद्धि हो रही है, बल्कि रेलवे के प्रति व्यापारियों का भरोसा भी निरंतर बढ़ रहा है। उल्लेखनीय है कि फिरोजपुर मंडल द्वारा दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच भी बासमती चावल के कुल चार कंटेनर रेक फिल्लौर कॉनकॉर टर्मिनल से भेजे जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button