Ferozepur News

“फिरोजपुर मंडल ने आलू लोडिंग में की उल्लेखनीय वृद्धि, 29.54 करोड़ का राजस्व अर्जित।”

“फिरोजपुर मंडल ने आलू लोडिंग में की उल्लेखनीय वृद्धि, 29.54 करोड़ का राजस्व अर्जित।”

“फिरोजपुर मंडल ने आलू लोडिंग में की उल्लेखनीय वृद्धि, 29.54 करोड़ का राजस्व अर्जित।”

फिरोजपुर, 22-4-2026:मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के मार्गदर्शन में फिरोजपुर मंडल की बिज़नेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) ने निरंतर प्रयासों से एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मंडल द्वारा विभिन्न हितधारकों के साथ नियमित बैठकों और बेहतर समन्वय के परिणामस्वरूप दिसम्बर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच 477 वैगनों में आलू की रिकॉर्ड लोडिंग की गई। फिरोजपुर मंडल द्वारा कपूरथला, होशियारपुर, मलशियां शाहकोट, बुटारी, सुरानुस्सी, जालंधर सिटी आदि रेलवे स्टेशनों से हासन (कर्नाटक), आजरा व जोरहाट (असम), जिराणीया (त्रिपुरा) आदि स्टेशनों के लिए आलू की लोडिंग की गई। कुल 477 वैगनों के माध्यम से लगभग 27,174 मीट्रिक टन आलू का परिवहन किया गया, जिससे मंडल को लगभग 29.54 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए फुटकर वैगन में भी लोडिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे वे देश के किसी भी हिस्से में आसानी से माल बुक कर सकते हैं। फ़िरोज़पुर मंडल के मोगा, कपूरथला, जलंधर, अमृतसर, होशियारपुर और लुधियाना जैसे क्षेत्रों में आलू की अच्छी पैदावार को देखते हुए वहां के किसानों व व्यापारियों को भी इस सेवा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह उपलब्धि फिरोजपुर मंडल की कुशल कार्यप्रणाली, समन्वय और ग्राहकों को दी जा रही सुविधाजनक सेवाओं का नतीजा है। मंडल द्वारा माल ढुलाई को बढ़ावा देने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button