फिरोजपुर में स्टार्टअप दिवस पर बच्चों में जगा नवाचार का जज़्बा


फिरोजपुर में स्टार्टअप दिवस पर बच्चों में जगा नवाचार का जज़्बा
फिरोजपुर, 17-01-2026: स्टार्टअप इंडिया पहल को मजबूती देने के उद्देश्य से स्टार्टअप दिवस के उपलक्ष्य में फिरोजपुर स्थित अशर द स्कूल ऑफ रोबोटिक्स में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वदेशी जागरण मंच की प्रेरणा से किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में उद्यमिता, नवाचार और स्वदेशी सोच को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के सीईओ कम मेंटर उमेश बजाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग इनोवेशन और स्टार्टअप का है। यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें तो वे कम उम्र में भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नए-नए आइडियाज पर काम करने, टेक्नोलॉजी का सकारात्मक उपयोग करने और भविष्य में अपने स्वयं के स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि इस केंद्र में चौथी कक्षा के बच्चे भी रोबोटिक्स, कोडिंग और इनोवेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय दक्षता दिखा रहे हैं, जो यह साबित करता है कि सही प्रशिक्षण से कम उम्र में भी स्टार्टअप संस्कृति विकसित की जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न इनोवेटिव मॉडल और प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन भी किया गया, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने सराहा। स्वदेशी जागरण मंच के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श के साथ हुआ।





