Ferozepur News

अनवित-2026 रीजनल कॉन्फ्रेंस में सेवा भाव की मिसाल, 13 क्लबों की भागीदारी

अनवित-2026 रीजनल कॉन्फ्रेंस में सेवा भाव की मिसाल, 13 क्लबों की भागीदारी  अनवित-2026 रीजनल कॉन्फ्रेंस में सेवा भाव की मिसाल, 13 क्लबों की भागीदारी

फिरोजपुर: 6-4-2026: रीजन V (डिस्ट्रिक्ट 321-F) के अंतर्गत आयोजित अनवित रीजनल2026 Conference का सफल आयोजन रीजन चेयरपर्सन एडवोकेट एमजेएफ लायन आशीष शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस सम्मेलन में रीजन V के 13 क्लबों के लगभग 100 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में PMJF लायन अमृतपाल सिंह जंडू, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 321-F उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न क्लबों द्वारा किए जा रहे सेवा प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए लायन इंटरनेशनल के मूल मंत्र “We Serve” के तहत जरूरतमंदों की सेवा को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने 17 मई को कुफरी में होने वाली डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले क्लबों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा लायनिज्म में 30, 40 और 50 वर्षों का योगदान देने वाले वरिष्ठ सदस्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में फंक्शन चेयरमैन लायन डॉ. गुरिंदर मोहन सिंह, फंक्शन को-चेयरमैन एमजेएफ लायन अमन शर्मा, तथा प्रमुख लायन सदस्य लायन मोहित गुप्ता और लायन गुरसाब सिंह मल की सक्रिय उपस्थिति रही।

सम्मेलन ने सेवा, समर्पण और संगठन की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। अंत में पीएमजेएफ़ लायन एडवोकेट अश्वनी शर्मा डिप्टी डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी आए ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button