Ferozepur News

23 मार्च को फिरोजपुर कैंट और हुसैनीवाला के बीच 6 जोड़ी शहीदी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

23 मार्च को फिरोजपुर कैंट और हुसैनीवाला के बीच 6 जोड़ी शहीदी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

फिरोजपुर, 19 मार्च 2026: शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की स्मृति में आयोजित होने वाले वार्षिक शहीदी मेले में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 23 मार्च, 2026 को फिरोजपुर कैंट और हुसैनीवाला के बीच 6 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है।

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीद दिवस प्रत्येक वर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है और इस अवसर पर हुसैनीवाला में सतलुज पुल के निकट शहीदी मेला आयोजित किया जाता है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, फिरोजपुर परमदीप सिंह सैनी के अनुसार, फिरोजपुर कैंट से हुसैनीवाला के लिए विशेष ट्रेनें इस प्रकार चलेंगी— ट्रेन संख्या 1 अप सुबह 9:00 बजे, 3 अप सुबह 10:30 बजे, 5 अप सुबह 11:55 बजे, 7 अप दोपहर 1:50 बजे, 9 अप दोपहर 3:30 बजे तथा 11 अप शाम 5:00 बजे।

वापसी में हुसैनीवाला से फिरोजपुर कैंट के लिए विशेष ट्रेनें इस प्रकार चलेंगी— ट्रेन संख्या 2 डाउन सुबह 9:40 बजे, 4 डाउन सुबह 11:10 बजे, 6 डाउन दोपहर 12:45 बजे, 8 डाउन दोपहर 2:40 बजे, 10 डाउन शाम 4:20 बजे तथा 12 डाउन शाम 6:00 बजे।

ये सभी ट्रेनें दोनों दिशाओं में फिरोजपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर भी ठहरेंगी।

रेलवे के इस फैसले से हुसैनीवाला में शहीदी मेले में शामिल होने जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को बड़ी राहत और सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button