Ferozepur News

टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री का गुम हुआ बैग वापिस मिला

टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री का गुम हुआ बैग वापिस मिला।

टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री का गुम हुआ बैग वापिस मिला

फ़िरोज़पुर , 12-3-2024: दिनांक 10 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 12715 (सचखंड एक्सप्रेस) में यात्रा के दौरान एक यात्री का बैग ट्रेन में ही छुट गया था। बैग में यात्री के कीमती सामान मौजूद थे। यात्री ने रेलमदद पर सहायता हेतु संपर्क किया। वाणिज्य नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने पर ट्रेन में कार्यरत सीआईटी श्री सुनील सालवान ने अत्यंत तत्परता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए काफी प्रयासों के बाद उस खोए हुए बैग को ढूंढ निकाला। यात्री को देने हेतु खोया हुआ बैग आरपीएफ पानीपत को सुपुर्द कर दिया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने टिकट चेकिंग स्टाफ श्री सुनील सालवान की प्रशंसा करते हुए कहा कि कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की वजह से ही रेलयात्रियों को एक सुरक्षित और सुखद यात्रा अनुभूति मिलती है। उन्होंने यात्रियों से अपील किया कि ट्रेन में यात्रा के दौरान सतर्क रहे और अपने सामान को सुरक्षित रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button