Ferozepur News

फिरोजपुर–बठिंडा रेलखंड पर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

फिरोजपुर–बठिंडा रेलखंड पर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

फिरोजपुर–बठिंडा रेलखंड पर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

फिरोजपुर, 28-1-2026: मध्य रात्रि को उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री रोहित वर्मा के नेतृत्व में एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारियों द्वारा मुस्तैदी से किए जाने कार्यों एवं इसका आकलन करना है।

मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों को आपातकालीन स्थितियों जैसे ट्रेन दुर्घटना, आग लगना या अन्य आपदाओं से निपटने के लिए तैयार करना है। यह मॉक ड्रिल फिरोजपुर-बठिंडा रेलखंड में गोलेहवाला और फरीदकोट के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 39/सी पर आयोजित की गई।

मॉक ड्रिल के अंतर्गत, एक ट्रेन संख्या डाउन बीसीएन फरीदकोट का लेवल क्रॉसिंग गेट पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने की स्थिति दर्शाई गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के चार यात्रियों के घायल होने का परिदृश्य निर्मित किया गया। राहत कार्य हेतु फिरोजपुर से ARME/ART दो आपातकालीन ट्रेन चलाई गई। एम्बुलेंस को भी साइट पर पहुँचाया गया। रेलकर्मियों की सजगता और मुस्तैदी को देखते हुए इसे मॉक ड्रिल घोषित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रेलकर्मचारी आपात परिस्थिति में प्रभावी ढंग से अपना कार्य कर सके और मानसिक तथा शारीरिक रूप दोनों तरीके से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। इस दौरान उनका मुख्य कार्य यथा प्रशासन को सही समय पर सूचित करना, मेडिकल एवं पैरा मेडिकल टीम को सूचित करना, घायलों को मदद व प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करना आदि कार्य है।

इस मॉक ड्रिल के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री रोहित वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता/टीआरडी श्री जीतराम, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता श्री भूपेंद्र, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/जी डॉ. अमर शेखर परचा, मंडल अभियंता/प्रधान कार्यालय श्री आकाशदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे तथा राहत एवं बचाव कार्यों की तत्परता से निरीक्षण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button