
फिरोजपुर मंडल में आज संविधान दिवस मनाया गया
फिरोजपुर मंडल में आज संविधान दिवस मनाया गया

फिरोजपुर, 26-11-2026: आज दिनांक 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर मंडल कार्यालय, फिरोजपुर में मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार की अगुवाई में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर संविधान के प्रति दृढ़ संकल्पित रहने की शपथ ली। संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन मंडल के रेलवे स्टेशनों पर भी किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर स्टेशनों तथा कार्यालयों में संवैधानिक मूल्यों के बारे में रेलयात्रियों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री नितिन गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरि० मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि पाण्डेय, वरि० मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी, मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजेन्द्र कुमार एवं अन्य अधिकारीगण सहित मंडल कार्यालय में कार्यरत रेलकर्मी भी उपस्थित थे।




