Ferozepur News
दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल को मिला जिले का सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब
-एजुकेशन वल्र्ड द्वारा इंडिया स्कूल रैंकिंग 2025-26 में सर्वे के दौरान स्कूल बना सीमावर्ती जिले का नंबर व स्कूल -

दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल को मिला जिले का सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब
-एजुकेशन वल्र्ड द्वारा इंडिया स्कूल रैंकिंग 2025-26 में सर्वे के दौरान स्कूल बना सीमावर्ती जिले का नंबर व स्कूल –
फिरोजपुर, 20 फरवरी, 2026
एजुकेशन वल्र्ड द्वारा इंडिया स्कूल रैकिंग 2025-26 में दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल को जिले का सर्वश्रेष्ठ स्कूल के खिताब से नवाजा गया है। प्रिंसिपल डा. रूचि पांडे ने बताया कि एजुकेशन वल्र्ड द्वारा देश के प्रमुख स्कूलो को रेंङ्क्षकंग देने के लिए सर्वे करवाया जाता है, जिसमें देश भर के हजारो स्कूल हिस्सा लेते है। एजुकेशन वल्र्ड द्वारा विभिन्न पैरामीटर के आधार पर स्कूलो को रैंकिंग प्रदान की जाती है। इसी कड़ी के तहत दास एंड ब्राऊन स्कूल को को-एड डे स्कूल श्रेणी में जिले का पहला स्कूल घोषित किया गया है, जोकि गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि छोटे से सफर के दौरान स्कूल द्वारा ऐसे अनेको रैकिंग व अवॉर्ड हासिल किए जा चुके है जोकि जिले का नाम देश-विदेश में रोशन करते है। इनमें आई.सी.आई.सी.आई. द्वारा क्रिएटिव मास्टर्स की श्रेणी में 2016 फस्र्ट रनर-अप अवॉर्ड, ब्रेनफीड स्कूल एक्सीलैंस अवॉर्ड 2017, स्कू-न्यूज गलोबल एजुकेशन अवॉर्ड 2017, राज्य के पांच स्कूलो में से एजुकेशन वल्र्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2017, एजुकेशन वल्र्ड ग्रैंड ज्यूरी अवॉर्ड 2017-18, डिजिटल लर्निंग टॉप स्कूल रैंकिंग 2017, ट्रांस्फोर्मिंग एजुकेशन अवॉर्ड, स्कोच स्मार्ट एजुकेशन अवॉर्ड 2018, ब्रेनफीड स्कूल एक्सीलैंस अवॉर्ड 2018, मोस्ट प्रोमिसिंग राइजिंग स्टॉर स्कूल के तहत गलोबल लीडर्स फाऊंडेशन 2017, अपकमिंग स्कूल ऑफ द ईयर के तहत नैशनल स्कूल अवॉर्ड, एजुकेशन वल्र्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2018-19, इंडिया स्कूल मैरिट अवॉर्ड 2018, ग्रीन स्कूल प्रोग्राम अवॉर्ड 2018, वल्र्ड एजुकेशन सम्मिट में डिजिटल लर्निंग टॉप स्कूल रैंकिंग 2018, नौंवे वार्षिक इंडियन एजुकेशन अवॉर्ड में बेस्ट एमरजिंग स्कूल इन रिजन 2019, सेफ्टी व सिक्योरिटी के मध्यनजर एजु-एडवाइज लीडरशिप अवॉर्ड, एजुकेशन वल्र्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2019-20, ब्रेनफीड स्कूल एक्सीलैंस अवॉर्ड 2019 शामिल है। स्कूल को लगातार चार वर्षो को माइक्रोसोफ्ट शोकेज स्कूल का खिताब प्राप्त हो रहा है। 2020 में एजुकेशन वल्र्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग, इंडिया स्कूल मैरिट अवार्ड, 2020-21 में एजुकेशन वल्र्ड ग्रैंड ज्यूरी अवार्ड, 2021 में एजुकेशन वल्र्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग अवार्ड, 2021-22 में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, 2022 में नॉर्थ इंडिया स्कूल मैरिट अवार्ड, 2023 में इंडिया बैस्ट स्कूल अवार्ड प्राप्त हो चुका है।
इस अवसर पर सीनियर जीएम रिटायर्ड कर्नल राजेश आन्नद, सजल भट्टाचर्जी, डीजीएम एडमिन डा. सैलिन, वीपी कैम्ब्रिज बिंदू गुप्ता, डा. संगीत भारद्वाज, नीलाक्षी गुप्ता, पूनम सूद सहित अन्य उपस्थित थे।
फिरोजपुर के लिए तोहफा है दास एंड ब्राऊन
दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल फिरोजपुर के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। यह स्कूल पूरे भारत वर्ष के टॉप 10 एमरजिंग हाई पोटैंशियल स्कूल्स में से एक बन गया है। प्रिंसिपल ने बताया कि कुछ वर्र्षो के अंतराल में दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में ना केवल राज्य भर में, पूरे देश में अपितु अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बनाई है तथा नए कीर्तिमान स्थापित किए है। विश्व विख्यात माइक्रोसॉफ्ट डैवेल्पमेंट कंपनी द्वारा भी दास एंड ब्राऊन को शोकेस स्कूल घोषित किया है। यह सम्मान पाने वाले दास एंड ब्राऊन स्कूल ने भारत के चुनिंदा स्कूलों में अपनी जगह बनाकर फिरोजपुर का विश्व भर में नाम रोशन किया है। स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ आर्टीफिशयल इंटेलीजेंस, वर्चूयल रिएलिटी, डिजाइन थिंकिंग, रोबोटिक्स का भी प्रयोग विद्यार्थियो द्वारा किया जा रहा है।
विद्यार्थियों को क्लॉस रूम में ई-कंटैंट के माध्यम से प्रोजैक्टर व इंटरनैट से शिक्षा प्रदान करने के अलावा स्कूल में 3डी लैब, फोनिक्स, स्टैम, अटल टिंकरिंग लैब, बॉयजूस लैब में विद्यार्थियों को उच्च कोटि की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्हें कैरियर काउंसलिंग व गाइडैंस, डांस, म्यूजिक, 200 से ज्यादा कम्पयूटर्स वाली लेब, आधुनिक उपकरणो से लैस साइंस लैब स्थापित की है। हरेक क्लॉस रूम में कम्पयूटर व प्रोजैक्टर की व्यवस्था है। विद्यार्थियों को आई.ए.एस. की कोचिंग देने के मकसद से सिविल सर्विसिज एस्पीरेंटस कल्ब का भी गठन किया जा चुका है, जिसमें विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं में कदम बढ़ाने की तरफ प्रेरित किया जा जाता है।





