Ferozepur News

रेलवे हॉस्पिटल फिरोजपुर ने अनोखी 50-मीटर स्प्रिंट के साथ घुटने के रिप्लेसमेंट की सफलता दिखाई

रेलवे हॉस्पिटल फिरोजपुर ने अनोखी 50-मीटर स्प्रिंट के साथ घुटने के रिप्लेसमेंट की सफलता दिखाई

रेलवे हॉस्पिटल फिरोजपुर ने अनोखी 50-मीटर स्प्रिंट के साथ घुटने के रिप्लेसमेंट की सफलता दिखाई।

फिरोजपु, 30-1-2026: मंडल रेल प्रबंधक, फिरोजपुर श्री संजीव कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, रेलवे अस्पताल फिरोजपुर डॉ. रंजना सहगल के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस 2026 के उपलक्ष्य में रेलवे स्टेडियम, फिरोजपुर में रेलवे अस्पताल फिरोजपुर से घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी करा चुके रेल कर्मचारियों की 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंडल चिकित्सालय से सर्जरी करा चुके रेलकर्मियों ने साबित कर दिया की डॉक्टरी तकनीक से फिर से व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा होकर अपना सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते है बल्कि खेलों में भी भाग ले सकते है। कार्यक्रम का उद्देश्य घुटने के ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित रोगियों को यह संदेश देना था कि घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी एक सफल एवं प्रभावी उपचार है। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अमित शेरसिया द्वारा 40 मरीजों की सफल घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की गई है। यह सर्जरी अत्यंत जटिल मानी जाती है, लेकिन डॉ. शेरसिया की विशेषज्ञता और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से यह सर्जरी पूरी तरह सफल रहा।

प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button