Ferozepur News

संविधान एक कानून नहीं है, यह हमें अपने फर्जो के प्रति भी आगाह कराता है : डॉक्टर कमल बागी

भारत विकास परिषद् की ओर से  गणतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम से नामदेव चौक में स्थित पार्क में मनाया

संविधान एक कानून नहीं है, यह हमें अपने फर्जो के प्रति भी आगाह कराता है : डॉक्टर कमल बागी

भारत विकास परिषद् की ओर से  गणतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम से नामदेव चौक में स्थित पार्क में मनाया

संविधान एक कानून नहीं है, यह हमें अपने फर्जो के प्रति भी आगाह कराता है : डॉक्टर कमल बागी

फिरोजपुर, 27-1-2028: भारत विकास परिषद् फिरोजपुर शहर शाखा की ओर से हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम से नामदेव चौक में स्थित पार्क में मनाया गया।

श्री शविंदर मछराल, सचिव ने बताया कि सबसे पहले परिषद् के सभी सदस्यों ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के बलिदान को नमन करते हुए फूल माल्यार्पण की गई । इसके उपरांत सभी सदस्य साथ ही स्थित पार्क में पहुंचे ।

यहां पर आज के मुख्य अतिथि डॉक्टर कमल बागी फाउंडर एंड चेयरमैन अनिल बागी हॉस्पिटल जी ने तिरंगे झंडे को फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ दिलजीत सिंह जी ने मुख्य मेहमान डा. कमल बागी और आए हुए सदस्यों का स्वागत किया और हमारे समाज के प्रति क्या दायित्व हैं पर अपने विचार व्यक्त किए । श्रीमती जनक चौधरी ,श्रीमती शक्ति चोपड़ा और श्रीमती संध्या ने भावुकता और देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाकर शहीदों को याद किया ।

इन गीतों के द्वारा आज के कार्यक्रम को चरम सीमा पर ले गए। श्रीमती सुदेश गोयल जी ने गणतंत्र दिवस और संविधान की महत्ता पर अपने विचार प्रकट किए । डॉ कमल बागी जी को श्री श्याम लाल ककड और श्री सतपाल मोंगा जी ने सिरोपाव पहना कर सम्मानित किया। श्री डी आर गोयल , श्री विनोद गोयल, डॉ दिलजीत सिंह, श्री सुखीजा, श्री जोगिंदर ककड़, सुभाष चौधरी, श्रीमती नरेश ग्रोवर, श्रीमती अरुणा भोला ने मोमैंटै दे कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया ।

डॉक्टर कमल बागी जी ने अपने संबोधन में शहीदों को नमन किया और कहा कि संविधान एक कानून नहीं है यह हमें अपने फर्जो के प्रति भी आगाह करता है यह कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। हम सब मिलकर समाज की बेहतरी के लिए काम करें। भारत विकास परिषद् और अनिल बागी हॉस्पिटल‌ मिलकर आने वाली दिनों में मेडिकल कैंप और अन्य समाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन श्री विनोद गोयल जी ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया और प्रसिद्ध के द्वारा किए जा रहे कार्यों से सभी को अवगत कराते हुए सभी सदस्यों को समाज के लिए और बढ़ चढ़कर काम करने के लिए प्रेरित किया।

आज के इस कार्यक्रम में श्री प्रवीण तलवार, श्री सतीश पुरी, तरसेम ग्रोवर, श्री कुलभूषण ग्रोवर, हुकम चंद शर्मा,श्री प्रकाश चंद , महेंद्र पाल बजाज , श्री अवतार सिंह भोला, श्री अमित कुमार, श्री राम नाथ गुंबर,सुरिंदर शर्मा, विजय शर्मा , सुनील अरोड़ा, चरणजीत महाजन श्री सुरेन्द्र अग्रवाल,श्री प्रवेश कुमार, प्रवीण धवन, श्रीमती जीवन कांता, सुनीता बजाज,सरोज हांडा, नीलम ग्रोवर, उषा अग्रवाल ,सुमन गुप्ता, शमा चावला, सरोज अवस्थी,सुनीता खन्ना, समारोह में उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button