देशभक्ति गतिविधि ‘तिरंगे के साथ एक तस्वीर’ का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया
देव समाज कॉलेज फॉर विमेन, फ़िरोजपुर के एन.एस.एस. विंग द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘आज़ादी से गणतंत्र तक’ विषय पर एक विशेष ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता

देव समाज कॉलेज फॉर विमेन, फ़िरोजपुर के एन.एस.एस. विंग द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘आज़ादी से गणतंत्र तक’ विषय पर एक विशेष ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता तथा देशभक्ति गतिविधि ‘तिरंगे के साथ एक तस्वीर’ का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया
फ़िरोजपुर, 27-1-2026: देव समाज कॉलेज फॉर विमेन, फ़िरोजपुर, जो शिक्षा, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ का A+ ग्रेड प्राप्त कॉलेज है, कॉलेज के चेयरमैन श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों जी के आशीर्वाद, चेयरपर्सन डॉ. अग्निष ढिल्लों जी के कुशल मार्गदर्शन, सेक्रेटरी श्री अजय बत्ता तथा प्राचार्या डॉ. संगीता के प्रभावशाली नेतृत्व में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
देव समाज कॉलेज फॉर विमेन, फ़िरोजपुर के एन.एस.एस. विंग द्वारा देश के 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय चेतना को समर्पित अनेक महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस क्रम में ‘आज़ादी से गणतंत्र तक’ विषय पर एक विशेष ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता तथा देशभक्ति गतिविधि ‘तिरंगे के साथ एक तस्वीर’ का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना, संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा युवा पीढ़ी को देश की लोकतांत्रिक परंपरा से जोड़ना था।
ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता में एन.एस.एस. वॉलंटियर (छात्राओं) ने अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ भाग लिया। क्विज़ में भारत के स्वतंत्रता संग्राम की संघर्षपूर्ण यात्रा, महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, भारतीय संविधान की रचना, गणतंत्र दिवस का ऐतिहासिक महत्व, राष्ट्रीय प्रतीकों तथा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से संबंधित विस्तृत प्रश्न शामिल किए गए। छात्राओं ने प्रश्नों के उत्तर अत्यंत समझदारी एवं आत्मविश्वास के साथ देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता ने न केवल उनके ज्ञान का मूल्यांकन किया, बल्कि नवीन तथ्यों एवं जानकारियों के माध्यम से उनकी समझ को और अधिक व्यापक बनाया।
इस अवसर पर आयोजित देशभक्ति गतिविधि ‘तिरंगे के साथ एक तस्वीर’ ने छात्राओं में विशेष जोश एवं उत्साह का संचार किया। एन.एस.एस. वॉलंटियर्स ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर देश के प्रति अपने अटूट प्रेम, सम्मान एवं निष्ठा की भावना को अभिव्यक्त किया। तिरंगा, जो हमारी स्वतंत्रता, एकता, अखंडता एवं बलिदानों का प्रतीक है, उसके साथ जुड़कर छात्राओं ने राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों, अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने का संदेश दिया। यह गतिविधि छात्राओं के लिए भावनात्मक एवं प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुई।
कॉलेज प्राचार्या डॉ. संगीता द्वारा एन.एस.एस. विंग की इस पहल की भरपूर सराहना की गई। प्राचार्या डॉ. संगीता ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व हमें हमारे संविधान की महानता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि एन.एस.एस. के माध्यम से आयोजित गतिविधियाँ छात्राओं में नेतृत्व गुण, सेवा भावना एवं सामाजिक जागरूकता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अंत में, कॉलेज प्राचार्या डॉ. संगीता द्वारा प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मैडम रूपिंदरजीत कौर, मैडम राबिया तथा सभी एन.एस.एस. वॉलंटियर्स को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं तथा यह संदेश दिया गया कि हम सभी को मिल-जुलकर देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।




