Ferozepur News

डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियो ने जीते ब्राऊंज मैडल

डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियो ने जीते ब्राऊंज मैडल

डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियो ने जीते ब्राऊंज मैडल
फिरोजपुर, 16 जनवरी, 2026: 66वीं पंजाब स्टेट ओपर व इंटर डिस्ट्रिक टेबल टैनिस चैम्पियनशिप में डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल के विद्यार्थियो ने एक बार फिर से जीत का परचम लहराया है। प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि लुधियाना में चार दिवसीय इस चैम्पियनशिप में सैंकड़ो की संख्या में खिलाडिय़ो ने हिस्सा लिया था, जिसमें डीसीएम इंटरनैशनल की कक्षा नौंवी की छात्रा हरगुण कौर ने अंडर-19 गल्र्स व वूमैन श्रेणी में ब्राऊंज मैडल जीता है, उसी तरह अंडर-15 ब्वॉजय में मनमीत सिंह और अंगदवीर सिंह ने ब्राऊंज मैडल हासिल किया है। विद्यार्थियो के स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल ने कहा कि डीसीएम के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलो में भी आए दिन नएं कीर्तिमान स्थापित कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button