Ferozepur News

डा. अनिरूद्ध गुप्ता नीसा इंटरनैशनल एड़ू आईकन आवार्ड 2025 से सम्मानित

आधुनिक शिक्षा के विस्तार, तकनीकी  स्किल्स में विद्यार्थियो को प्रोत्साहित करने व लीडरशिप के लिए मिला अवार्ड

डा. अनिरूद्ध गुप्ता नीसा इंटरनैशनल एड़ू आईकन आवार्ड 2025 से सम्मानित
डा. अनिरूद्ध गुप्ता नीसा इंटरनैशनल एड़ू आईकन आवार्ड 2025 से सम्मानित
-आधुनिक शिक्षा के विस्तार, तकनीकी  स्किल्स में विद्यार्थियो को प्रोत्साहित करने व लीडरशिप के लिए मिला अवार्ड-
-नई दिल्ली के यशोभूमि कंवैनशन सैंटर में नैशनल इंडिपेंडेंट स्कूल एलायंस -नीसा- ने आयोजित किया था भव्य समारोह-
फिरोजपुर, 30 नवंबर, 2025: आगामी शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति लाने तथा विद्यार्थियो को उनकी रूचि के मुताबिक स्कूली जीवन से उच्च स्तरीय शिक्षा मुहैया करवाने चलते डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ व महान शिक्षाविद्व डा. अनिरूद्ध गुप्ता को नीसा इंटरनैशनल एड़ू आईकन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली के यशोभूमि कंवैनशन सैंटर में नैशनल इंडिपेंडेंट स्कूल एलायंस -नीसा- द्वारा समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा के बदलते स्वरूप पर चर्चा की गई। समारोह में एजुकेशन वल्र्ड फोर्म के चैयरमेन डोमिनिक सैवेज, भारतीय शिक्षा बोर्ड के रिटायर्ड चैयरमेन डा. एन.पी सिंह, भारतीय शिक्षण मंडल के ऑग्रेनाइजेशन सैक्रेटरी बी.आर शंकरानंद, नीसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा सहित शिक्षा जगत की हस्तियों ने विशेष रूप से हिस्सा लिया।
डा. अनिरूद्ध गुप्ता को यह अवार्ड आधुनिक शिक्षा के विस्तार, शिक्षा के क्षेत्र में अहम कदम उठाने, तकनीकी  स्किल्स में विद्यार्थियो को प्रोत्साहित करने, लीडरशिप के लिए यह अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड  भारत जगत में ऐसी शख्सियत को दिया जाता है जिसने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की हो। डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने यह अवार्ड लेकर पूरे राज्य का देश भर में नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम में उपस्थित अंर्तराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय जगत की हस्तियों ने डा. अनिरूद्ध गुप्ता द्वारा शिक्षा जगत में डाले गए योगदान, उनकी अनथक मेहनत व कार्यशैली की तारीफ-ए-काबिल बताया है। उन्होंने कहा कि वाकई डा. गुप्ता ने पूरे विश्व में एजुकेशन क्षेत्र में डंका बजाया है।
डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने कहा कि उनके द्वारा विद्यार्थियो को ऐसी शिक्षा मुहैया करवाने पर जोर दिया जा रहा है, जोकि भविष्य में उनकी प्रौफैशनल ग्रोथ कर सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियो को भविष्य में जिस फील्ड में आगे बढऩा है, उन्हें उसी मुताबिक शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए।
नीसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने कहा कि डा. अनिरूद्ध गुप्ता शिक्षा जगत के क्षेत्र में एक डॉयमंड है, जिन्होंने आधुनिक शिक्षा में क्रांति लाने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि डा. गुप्ता द्वारा विद्यार्थियो को जिस तरह की शिक्षा मुहैया करवाने पर जोर दिया जा रहा है, उससे विद्यार्थियो में स्कूली शिक्षा के साथ-साथ स्किल्स भी इम्प्रूव होंगे और वह विद्यार्थी देश के उत्थान में अहम कदम उठाएंगे।
वर्णनीय है कि डा. अनिरूद्ध गुप्ता को सात बार एडूप्रन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड, एडु लीडर ऑफ द ईयर के अलावा टाईम्स पॉवर आईकन अवार्ड 2021 तथा देश की प्रमुख शिक्षा जगत की 21 हस्तियो में शामिल किया जा चुका है। डा. गुप्ता को इससे पहले समूह एशिया में आयोजित सबसे बड़ी एजुकेशनल सम्मिट बैट एशिया द्वारा डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ अनिरूद्ध गुप्ता का बैट एशिया लीडरशिप अवार्ड 2021 के लिए चयन हुआ था। डा. अनिरूद्ध गुप्ता को मुम्बई के राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस द्वारा भव्य समारोह में -द प्राईड ऑफ इंडियन एजुकेशन अवार्ड- से नवाजा जा चुका है। इससे पहले भी डा. अनिरूद्ध गुप्ता को हरियाणा के शिक्षा मंत्री कृष्णपाल गुज्जर द्वारा मोस्ट इनोवेटिव एडुलीडर ऑफ द ईयर आवार्ड से पुस्कृत किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button