Ferozepur News

विद्या मंदिर में श्रद्धा भाव से मनाया गया गुरुपुरब

विद्या मंदिर में श्रद्धा भाव से मनाया गया गुरुपुरब

विद्या मंदिर में श्रद्धा भाव से मनाया गया गुरुपुरब

फ़िरोज़पुर, नवंबर 5, 2025: शांति विद्या मंदिर में गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव( गुरुपुरब) बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजिंग कमेटी, प्रिंसिपल, शिक्षकगण तथा विद्यार्थियों ने मिलकर विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल परिसर में नगर कीर्तन निकाल कर की गई। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने पाँच प्यारे बन कर सभी का मन मोह लिया।

अध्यापकों ने गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं पर चर्चा की तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।छात्राओं ने गुरु वंदना एवं शबद-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति-मय बना दिया। कार्यक्रम में गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं — “किरत करो, नाम जपो और वंड छको” तथा “सरबत दा भला” — का संदेश विद्यार्थियों को दिया गया, ताकि वे अपने जीवन में इन आदर्शों को अपनाएं।अंत में सतिया वाला के गुरुद्वारा श्री गोबिंद रतन साहिब से निकाले गए नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारे को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सरोपा साहिब भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं के प्रति आस्था, मानवता और सेवा भाव को जागृत करना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button