Ferozepur News

“रेलयात्रियों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा: फिरोजपुर मंडल में डिजिटल लेनदेन में उल्लेखनीय वृद्धि।”

“रेलयात्रियों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा: फिरोजपुर मंडल में डिजिटल लेनदेन में उल्लेखनीय वृद्धि।”

"रेलयात्रियों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा: फिरोजपुर मंडल में डिजिटल लेनदेन में उल्लेखनीय वृद्धि।"

फिरोजपुर, 30-3-2026: रेलवे द्वारा रेलयात्रियों को डिजिटल माध्यम से टिकट बुकिंग के लिए प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में, फिरोजपुर मंडल में भी यात्रियों को डिजिटल भुगतान अपनाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, 25 मार्च 2026 से मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष रूप से डिजिटल भुगतान हेतु समर्पित बुकिंग खिड़कियाँ भी निर्धारित की गई हैं, जिससे लेन-देन तेज, सुरक्षित और पारदर्शी बनती हैं और भीड़ प्रबंधन बेहतर होता है। इसके साथ ही नकदी पर निर्भरता घटती है, यात्रियों को सुविधा मिलती है और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा, “रेलवन” ऐप के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर व्यापक अभियान भी चलाया जा रहा है। इन प्रयासों के फलस्वरूप, फिरोजपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर डिजिटल लेनदेन, विशेष रूप से यूपीआई भुगतान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों जैसे लुधियाना, जलंधर सिटी, जलंधर कैंट, अमृतसर और फिरोजपुर कैंट स्टेशनों पर विगत 15 दिनों में प्रतिदिन औसतन डिजिटल लेन-देन 10% से अधिक रहा।
मंडल के प्रमुख स्टेशनों के डिजिटल भुगतान हेतु समर्पित बुकिंग खिड़कियों के विवरण इस प्रकार है:
• जालंधर कैंट: 2 काउंटर (1 डिजिटल, 1 मिश्रित),
• अमृतसर: 5 काउंटर (2 डिजिटल, 3 मिश्रित),
• लुधियाना: 4 काउंटर (2 डिजिटल, 2 मिश्रित),
• फिरोजपुर कैंट: 2 काउंटर (1 डिजिटल, 1 मिश्रित),
• जालंधर सिटी: 3 काउंटर (1 डिजिटल, 2 मिश्रित)

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने यात्रियों से अपील कि वे डिजिटल माध्यमों का अधिकाधिक उपयोग करें, जिससे टिकटिंग प्रक्रिया को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जा सके।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने बताया कि यह पहल डिजिटल इंडिया अभियान के तहत डिजिटल भुगतान को सशक्त रूप से बढ़ावा देने हेतु लागू की जा रही है। मंडल के डिजिटल जागरूकता अभियानों का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और यात्रियों में डिजिटल भुगतान के प्रति ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button