मयंक शर्मा मेमोरियल स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भव्य आयोजन
– 120 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत व सम्मानित

मयंक शर्मा मेमोरियल स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भव्य आयोजन
– मयंक फाउंडेशन और डीसीअैम ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन; सीईओ जॉन विकास मुख्य अतिथि
– 120 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत व सम्मानित
फ़िरोज़पुर, 23 नवंबर 2025: जिन खिलाड़ियों ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया, उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मयंक शर्मा मेमोरियल स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 का आयोजन मयंक फाउंडेशन और डीसीअैम ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह भव्य समारोह डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मानेकशॉ हाल में आयोजित हुआ, जिसमें कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ जॉन विकास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा डॉ. गज़लप्रीत सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करी
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य राकेश कुमार ने समारोह के उद्देश्य को साझा करते हुए बताया कि हमारा पुत्र मयंक शर्मा एक होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी था और दास एंड ब्राउन वर्ल्ड स्कूल का विद्यार्थी था। 7 अक्टूबर 2017 को अभ्यास के लिए शहीद भगत सिंह स्टेडियम जाते समय स्टेडियम के बाहर एक सड़क दुर्घटना में उनका देहांत हो गया। उनकी स्मृति को जीवित रखने और उनके जैसे उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए हर वर्ष उनके जन्मदिन पर यह पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाता है।
फाउंडेशन के सचिव राजीव सेठिया ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न खेलों में जिला, राज्य, राष्ट्रीय और एशियन स्तर पर पदक जीतकर जिले और अपने माता–पिता का गौरव बढ़ाने वाले 120 से अधिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिला खेल विभाग और शिक्षा विभाग में कार्यरत विभिन्न खेल प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका हरबिबन कौर ने किया।
मुख्य अतिथि CEO जॉन विकास ने फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, खेल, यातायात जागरूकता और सामाजिक क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी उत्कृष्ट खिलाड़ियों को एक ही मंच पर सम्मानित करना अत्यंत प्रेरणादायक और प्रशंसनीय पहल है, जो उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने यह भी कहा कि खेल न केवल अनुशासन की भावना विकसित करते हैं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास को भी बढ़ावा देते हैं।
समारोह के समापन पर मयंक के पिता दीपक शर्मा ने वोट ऑफ थैंक्स प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों और सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में खुशियाँ बाँटना और युवाओं को अवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम में DCM डायरेक्टर रिटायर्ड ब्रिगेडियर नवदीप माथुर, प्रिंसिपल याचनाचावला, डिप्टी प्रिंसिपल मनीष बंगा, सीनियर GM कर्नल पियूष बेरी, हेड मिस्ट्रेस रितिका सोनी, DGM विक्रमादित्य शर्मा, ग्रुप सीनियर हेड स्पोर्ट्स अभिषेक मदान, तथा फाउंडेशन सदस्य राजीव सेठिया, संजेव टंडन, राकेश कुमार, दीपक नरूला, रंजन शर्मा, दीपक मैथपाल, सुमेश गुम्बर, संदीप सहगल, गुरसाहिब सिंह, कमल शर्मा, डॉ. तंजीत बेदी, डॉ. कुलविंदर नंदा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।





