देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा ’ऐ आई अस्सिस्टेड डाटा अनॅलिसिस’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया
देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा ’ऐ आई अस्सिस्टेड डाटा अनॅलिसिस’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया

फिरोजपुर , 27-09-2025: देव समाज कॉलेज फॉर वुमेन फिरोजपुर शिक्षा, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में नैक के अनुसार पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ का ए़ प्लस ग्रेड प्राप्त कॉलेज है। यह संस्था कॉलेज के चेयरमैन श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों जी के आर्शीवाद, चेयरपर्सन डाॅ0 अगनीज़ ढिल्लों, जी के उचित मार्ग दर्शन और काॅलेज प्राचार्या डॉ. संगीता की उद्यमशीलता से शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, इसी कड़ी के अंतर्गत देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन, फिरोजपुर के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग ने 26 सितम्बर 2025 को दोपहर 1ः45 बजे ’ऐ आई अस्सिस्टेड डाटा अनॅलिसिस’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर श्री संजीव कक्कड़, प्रमुख स्नातकोत्तर कंप्यूटर साइंस विभाग ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में छात्रों को समझाया कि किस प्रकार ए.आई. सहायता प्राप्त तकनीक आर्थिक पूर्वानुमान, डेटा विजुअलाइजेशन, प्रेडिक्टिव मॉडलिंग और वास्तविक डेटा विश्लेषण में सहायक है। उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से छात्राओं को ए.आई. संचालित सॉफ्टवेयर पर कार्य करने का अनुभव प्रदान किया।
कार्यशाला के दौरान छात्रों को डेटा की सफाई, प्रसंस्करण और विजुअलाइजेशन की प्रक्रियाओं का लाइव डेमो दिखाया गया। विशेष रूप से आर्थिक शोध में ।’ऐ आई टूल्स की उपयोगिता, मार्केट ट्रेंड्स की पहचान और नीति-निर्माण में डेटा एनालिटिक्स की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। अधिक से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र में एक प्रश्नोत्तर राउंड हुआ जिसमें छात्रों ने डेटा एनालिटिक्स के व्यावहारिक चुनौतियों, रोजगार की संभावनाओं और करियर अवसरों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
अंत में प्राचार्या डॉ. संगीता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स का ज्ञान हर क्षेत्र के लिए अनिवार्य होता जा रहा है। उन्होंने प्रोग्राम के सफल आयोजन पर स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के प्रमुख डाॅ0 संगीता आरोड़ा एवं स्नातकोत्तर कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रमुख श्री संजीव कक्कड़ को बधाई दी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को भविष्य के लिए आवश्यक बताया।





