विशेष टिकट जांच अभियान के तहत ₹7.51 लाख का राजस्व वसूला गया

विशेष टिकट जांच अभियान के तहत ₹7.51 लाख का राजस्व वसूला गया
फिरोजपुर, जुलाई 8, 2025: फिरोजपुर मंडल में 7 जुलाई को एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा एवं टिकट नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान कुल 1151 मामलों में अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया, जिससे ₹7.51 लाख की राजस्व वसूली की गई। यह जांच प्रमुख रूप से 12238 (बेगमपुरा एक्सप्रेस), 13006 (अमृतसर-हावड़ा मेल), 15708 (आम्रपाली एक्सप्रेस), 12920 (मालवा एक्सप्रेस), 12926 (पश्चिम एक्सप्रेस), 19223 (जम्मूतवी एक्सप्रेस), 19224 (साबरमती एक्सप्रेस), 19226 (जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस), 20423 (पातालकोट एक्सप्रेस), 13308 (गंगा सतलज एक्सप्रेस) ट्रेनों में की गई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने रेलयात्रियों से अपील किया कि वे सदैव वैध टिकट के साथ यात्रा करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा या दंड का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जांच अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।





