Ferozepur News
अंर्तराष्ट्रीय वरिष्ट नागरिक दिवस पर डीसीएम इंटरनैशनल के बच्चों ने किया वृद्ध आश्रम का दौरा
-विद्यार्थियों ने बुजुर्गो को सुनाए मनमोहक गीत, बुुजुर्गो ने बच्चों को दिया दुलार और आर्शीवाद -

अंर्तराष्ट्रीय वरिष्ट नागरिक दिवस पर डीसीएम इंटरनैशनल के बच्चों ने किया वृद्ध आश्रम का दौरा
-विद्यार्थियों ने बुजुर्गो को सुनाए मनमोहक गीत, बुुजुर्गो ने बच्चों को दिया दुलार और आर्शीवाद –
फिरोजपुर, 20 अगस्त 2026: अंर्तराष्ट्रीय वरिष्ट नागरिक दिवस कों डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री राम बाग वृद्ध सेवा आश्रम में जाकर बुजुर्गो के साथ समय बीताकर मनाया। प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि विद्यार्थियों ने बुजुर्गो को भजन व मनमोहक गीत भी सुनाए और उनके साथ सुख-दु:ख सांझा किये। डीजीएम गगनदीप कौर ने सभी बुजुर्गो का अभिवादन किया और बताया कि बच्चों के भीतर माता-पिता और वृद्धों का सम्मान भावना पैदा करने के उद्देश्य से समय-समय पर इस तरह की एक्टिविटी करवाई जाती है ताकि वह बुजुर्गो का सम्मान कर सके। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने बुजुर्गो के गले लगकर उन्हें अपनेपन का अहसास करवाया तो छात्रों ने चरण स्पर्श कर उनका आर्शीवाद भी लिया। बच्चों ने कहा कि वह अपना जन्मदिन यहीं पर आकर बुजुर्गो के साथ मनाया करेंगे और ऐसा करने से उनकी खुशी दौगुनी हो जाएगी।
वृद्ध आश्रम में जिला लीगल सर्विसिस अथार्टी के सचिव और सीजेएम अनुराधा भी विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों द्वारा बुजुर्गो के प्रति प्रकट किए गए भावों की सराहना की।
विद्यार्थियों निम्रत, रिधिमा, नव्या, जोरावर सिंह, एकमप्रीत, निहारिका ने कहा कि वृद्ध आश्रम में बुजुर्गो के साथ समय बीताकर उन्हें आन्नद की अनुभूति हुई है, जिसे वह शब्दों के माध्यम से सांझा नहीं कर सकते है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज का अभिन्न अंग है। इस दौरान बुजुर्गो ने बच्चों को खूब प्यार और आर्शीवाद दिया। इस दौरान बच्चों द्वारा जलपान भी बुजुर्गो में वितरित किया गया।
इस अवसर पर एक्टिीविटी कोआर्डीनेटर रीटा, अध्यापिका अनु त्रेहण, संगीत अध्यापक गगनदीप, अभिमन्यू उपस्थित थे।





