Ferozepur News

फिरोजपुर में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर भाजपा के राणा गुरमीत ङ्क्षसह सोढ़ी ने उठाए गंभीर सवाल

बोले: सरेआम गोलिया चलाकर कत्ल करने वालो को तुरंत गिरफ्तार करे पुलिस

फिरोजपुर में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर भाजपा के राणा गुरमीत ङ्क्षसह सोढ़ी ने उठाए गंभीर सवाल

फिरोजपुर में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर भाजपा के राणा गुरमीत ङ्क्षसह सोढ़ी ने उठाए गंभीर सवाल
-बोले: सरेआम गोलिया चलाकर कत्ल करने वालो को तुरंत गिरफ्तार करे पुलिस-

फिरोजपुर, 3-9-2024:
सीमावर्ती जिले में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य राणा गुरमीत ङ्क्षसह सोढ़ी ने गंभीर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि जिले में आए दिन गोलीबारी की घटना आम हो गई है, जिसके लिए पंजाब सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि दिनदिहाड़े एक युवती सहित दो युवको का सरेआम गोलिया मारकर कत्ल करना शर्मनाक है और ऐसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने के वालो के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्यवाई करते हुए आरोपियो की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस गोलीकांड के मामले में जांच बैठानी चाहिए। राणा सोढ़ी ने कहा कि उनकी मृतको के परिवारिक सदस्यो के साथ गहरी संवेदना है।
उन्होंने कहा कि जिले में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है और थानो और पुलिस चौंकियो में नफरी की कमी है। सीमावर्ती जिला होने के बावजूद सरकार इस समस्या पर गंभीर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि दिनदिहाड़े गोलिया चलने की घटनाओ के कारण शहरी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि आए दिन लूटपाट, चोरी, छीना झपटी की घटनाओ के कारण लोग अब घर से बाहर निकलते हुए भी घबराते है। उन्होंने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ रही है और पंजाब सरकार अमन-शांति की व्यवस्था बनाने में नाकाम साबित हो रही है।
राणा सोढ़ी ने कहा कि बदलाव का नारा लेकर आ रही आम आदमी पार्टी की सरकार में अपराध के ग्राफ में ही बढ़ौतरी हुई है और यहीं सबसे बड़ा राज्य का बदलाव देखने को मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button