
Ferozepur News
दास एंड ब्राऊन में फैंटेसिया वोयेज आफ वंडर्स के तहत विद्यार्थियों ने बिखेरी विश्व संस्कृति की झलक

दास एंड ब्राऊन में फैंटेसिया वोयेज आफ वंडर्स के तहत विद्यार्थियों ने बिखेरी विश्व संस्कृति की झलक
फिरोजपुर, 10 अक्तुबर 2026: विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने के मनोरथ से दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में फैंटेसिया वोयेज आफ वंडर्स, ए पास्पोर्ट टू ज्वाय का भव्य आयोजन किया गया। स्कूल के विष्णु भगवान राह बहादुर आडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में नर्सरी से प्रैप 2 के विद्यार्थियो द्वारा भारत सहित विदेशों के सभ्याचार से परिचित करवाते हुए वहां की संस्कृति के रंग बिखेरे।

कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया, जबकि उनके साथ लुधियाना ग्रामीण के एसएसपी अंकुर गुप्ता, न्यायधीश हरप्रीत कौर, सैन्य अधिकारी ललित सहगल, रोहित शर्मा, शर्मिला के अलावा एएसपी जेल योगेश जैन विशेषातिथि के तौर पर पहुंचे। डीसीएम ग्रुप के सीनियर डायरैक्टर अकैडमिक्स डा. रागिनी गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। ज्योति प्रव्वजलित के साथ आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा श्री कृष्ण वंदना द्वारा पूरे आडिटोरियम को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान प्रिंसिपल रूचि पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई और स्कूल द्वारा विद्यार्थियों की उपलब्धियों के बारे में परिचित करवाया। उन्होंने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों को कैम्ब्रिज बोर्ड की उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जा रही है और खेलों के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों ने पूरे विश्व में नाम चमकाया है।
इस दौरान विद्यार्थियो द्वारा इंडिया- एक टेपेस्ट्री आफ डायवर्सिटी, जापान टोक्यो द लैंड ऑफ द राइसिंग सन, ब्राजिल रियो दी जेनेरियों द कार्निवल आफ ड्रीम्स, यूएसए हवाई, इजिप्ट द गोल्डन वल्र्ड ऑफ कैरो, अफ्रिका रिधम आफ द वल्र्ड, यूके लंडन के बाद इंडिया होम कमिंग टू पंजाब पर शानदान भांगड़ा पेश कर सभी की तालियां बटौरी।
डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने स्कूल प्रशासन, स्टाफ, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई का पात्र बताया है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया है।
इस दौरान स्कूल प्रशासन द्वारा विजकिड, गुड स्मार्थियन, शाइनिंग स्टार, रस्किन बांड, यंग पिकासो, डांस मेस्ट्रो, शत फीसदी अटैंडेंस के तहत 100 से ज्यादा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
अंत में वीपी करियर काऊंसलिंग अंजू राजपूत द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति काफी महान है और यहां अनेकता में भी एकता की झलक बिखरती है।




