Ferozepur News

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल को मिला ‘अराइज एक्सीलेंस अवार्ड’

-देशभर के 900 स्कूलों में से 18 हुए थे शार्टलिस्ट, ‘एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स’ श्रेणी में मिला सम्मान-

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल को मिला ‘अराइज एक्सीलेंस अवार्ड’
-देशभर के 900 स्कूलों में से 18 हुए थे शार्टलिस्ट, ‘एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स’ श्रेणी में मिला सम्मान-

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल को मिला ‘अराइज एक्सीलेंस अवार्ड’

फिरोजपुर, 28 सितंबर, 2026: सीमावर्ती जिले के दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल ने खेलों के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों का परचम लहराते हुए प्रतिष्ठित अराइज एक्सीलेंस अवार्ड  हासिल किया है। एसोसिएशन ऑफ रिइनवेंटिंग स्कूल एजुकेशन (एराइज) की ओर से नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में स्कूल को ‘एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स’ श्रेणी में यह सम्मान प्रदान किया गया। स्कूल को यह अवार्ड मिलने पर सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता और स्कूल की खेल विभाग की टीम को बधाई का पात्र बताया है।
प्रिंसिपल रूचि पांडे ने बताया कि समारोह में पैट्रिक दरहम, एराइज के अध्यक्ष डॉ. अरुणभ सिंह तथा हैड ऑफ एजुकेशन टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन निकोले ब्लैंचार्ड सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने स्कूल के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलों के लिए उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक सुविधाओं और अवसरों की सराहना की गई। सम्मान की घोषणा के दौरान पूरा सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। प्रिंसिपल ने कहा कि डीसीएम ग्रुप के सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता की दूर्दशी सोच और मेहनत का परिणाम है कि स्कूल को इतना बड़ा पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
डीसीएम ग्रुप के डायरेक्टर मनजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए देशभर से करीब 900 स्कूलों ने भाग लिया था, जिनमें से केवल 18 स्कूलों को अंतिम चरण के लिए शार्टलिस्ट किया गया। दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल ने खेलों के क्षेत्र में अपने मजबूत ढांचे, खेल संस्कृति और विद्यार्थियों को दिए जा रहे अवसरों के आधार पर यह सम्मान हासिल किया।

उन्होंने बताया कि पुरस्कार के अंतिम चरण से पहले स्कूल के खेल अधिकारियों को दिल्ली के फिक्की फेडरेशन हाउस में आमंत्रित किया गया था, जहां स्कूल की खेल गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रस्तुति दी गई। इसमें स्कूल में विकसित किए गए खेल वातावरण, खेल संस्कृति और विद्यार्थियों के लिए तैयार किए गए समग्र खेल तंत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सीनियर हैड स्पोर्ट्स अभिषेक मदान ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों को करीब 19 खेलों का प्रशिक्षण और अभ्यास कराया जाता है। स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल ढांचा उपलब्ध है। फाउंडेशन स्पोर्ट्स कार्यक्रम के माध्यम से प्रारंभिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी छोटी उम्र से ही विभिन्न खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक हासिल किए हैं। स्कूल में क्रिकेट, रोलर स्केटिंग, शूटिंग, तैराकी, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, गोल्फ, शतरंज, तीरंदाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, फेंसिंग, ताइक्वांडो, पिकलबॉल, एथलेटिक्स और फुटसल सहित विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है।
p                   दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल को मिले इस सम्मान को स्कूल की खेल संस्कृति, आधुनिक खेल सुविधाओं और विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button