Ferozepur News
डीसी माडल स्कूल के विद्यार्थियों ने बुजुर्गों और गुरुकुल विद्यार्थियों को बांधी राखी
-कम्यूनिटी आऊटरीच प्रोग्राम के तहत वृद्ध आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन, बुजुर्गो ने दिया आर्शीवाद-

डीसी माडल स्कूल के विद्यार्थियों ने बुजुर्गों और गुरुकुल विद्यार्थियों को बांधी राखी
-कम्यूनिटी आऊटरीच प्रोग्राम के तहत वृद्ध आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन, बुजुर्गो ने दिया आर्शीवाद-
फिरोजपुर, 26 अगस्त, 2026: रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से ओल्ड एज होम में कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत राखी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बुजुर्गों और गुरुकुल के विद्यार्थियों को राखी बांधकर स्नेह, सम्मान और भाईचारे का संदेश दिया
प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनसे बातचीत कर उनके जीवन के अनुभव एवं विचार भी सुने। विद्यार्थियों और बुजुर्गों के बीच हुए आत्मीय संवाद ने रक्षाबंधन के पर्व को भावनात्मक और यादगार बना दिया
विद्यार्थियों ने बुजुर्गों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और अपनापन व्यक्त किया।
वहीं गुरुकुल के विद्यार्थियों के साथ भी रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने समाज में बुजुर्गों के सम्मान, संवेदनशीलता, करुणा और आपसी सहयोग के महत्व को समझा।
स्कूल के संगीत विभाग द्वारा मधुर गीतों के माध्यम से सभी का समां बांधा और राखी के उत्सव के गीत सुनाकर भाई-बहन के प्यार का संदेश दिया।
प्रिंसिपल ने कहा कि इस तरह के सामुदायिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ मानवीय मूल्यों से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बुजुर्गों के साथ समय बिताने से विद्यार्थियों में सहानुभूति, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
बुजुर्गों और विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान देखने को मिली।
वृद्ध आश्रम की प्र्रबंधक मधु गोयल ने कहा कि जब भी बच्चे यहां पर आते है तो पूरा वातावरण मधुर और आन्नदमयी बन जाता है। बुजुगों को बच्चों से मिलकर अपनेपन का अहसास होता है। इस अवसर पर हैडमिस्ट्रेस ऋतिका सोनी, डीजीएम आप्रेशन अनु शर्मा सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित थे।



