Ferozepur News
सी ई ओ कैंटोंनमैंट बोर्ड फिरोजपुर राम सरूप हरितवाल ने अध्यक्ष कैंट बोर्ड के सामने ओथ लेकर पहली बोर्ड मीटिंग की शुरूआत की

- सी ई ओ कैंटोंनमैंट बोर्ड फिरोजपुर राम सरूप हरितवाल ने अध्यक्ष कैंट बोर्ड के सामने ओथ लेकर पहली बोर्ड मीटिंग की शुरूआत की।
फिरोजपुर 12 अगस्त,2026: कैंटोनमैंट बोर्ड फिरोजपुर छावनी के सी ई ओ जोंस विकास का तकरीबन 1 महीने पहले तबादला हो गया था । उनके स्थान पर राम सरूप हरितवाल ने सी ई ओ कैंटोनमैंट बोर्ड फिरोजपुर क पदभार संभाल लिया था। छावनी के विकास व अन्य कार्यो के लिए कैंटोनमैंट बोर्ड द्वारा प्रधान की मौजूदगी में फैसला लिया जाता है,जिसमें बोर्ड के अन्य सदस्य भी मौजूद रहते हैं। सी ई ओ कैंट बोर्ड रामस्वरूप हरितवाल, ने आज ब्रिगेडियर वाई. ऐस. साजवान, प्रेसिडेंट छावनी परिषद के सामने ओथ ले कर बोर्ड मीटिंग की शुरु आत की।
फोटो कैप्शन
एप जैड आर 30. मीटिंग से पहले ओथ लेते सी ई ओ राम सरूप हरितवाल।





