Ferozepur News
डीसीएम ग्रुप द्वारा हर्षोल्लास से म स्वतंत्रता दिवस, स्कूलों में गूंजे देश भक्ति के तराने
- प्रार्थना सभा में प्रिंसिपल ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई-

डीसीएम ग्रुप द्वारा हर्षोल्लास से म स्वतंत्रता दिवस, स्कूलों में गूंजे देश भक्ति के तराने
– प्रार्थना सभा में प्रिंसिपल ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई-
फिरोजपुर, 14 अगस्त, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर्व को डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा अपने स्कूलो में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि स्कूल में उन्होंने बताया कि स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चो को आजाद की महत्ता का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि नन्ने-मुन्ने बच्चें हाथों मेें तिरंगा लेकर आए थे और देश भक्ति के गीतों पर नृत्य करने के अलावा विद्यार्थियों के मध्य कई तरह की प्रतियोगिताएं करवाई गई।
दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के प्रिंसिपल रूचि पांडे ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश भक्ति का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने गीतो पर नृत्य कर सभी का समां बांधा। सभी क्लास रूम में तिरंगा झंडा लहराए गए और बच्चों ने देश भक्ति के तराने भी सुनाएं। उन्होंने बताया कि बच्चें नेहरू, गांधी, लक्ष्मी बाई सहित अन्य देश भक्ति की ड्रैस पहनकर आए।
डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल के प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि स्कूल के नेहरू ब्लाक में विद्यार्थियों के मध्य स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। बच्चों को आजादी की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई और बच्चों के मध्य फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता के अलावा अन्य देश भक्ति के कार्यक्रम करवाए गए। बच्चें अपने घरों से देश भक्तों की वेषभूषा में आए थे। स्कूल में विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश भी दिया गया।





