Ferozepur News
फिरोजपुर के तैराकों का पंजाब में जलवा, डीसीएम और दास एंड ब्राउन के खिलाडिय़ों ने जीते पदक

फिरोजपुर के तैराकों का पंजाब में जलवा, डीसीएम और दास एंड ब्राउन के खिलाडिय़ों ने जीते पदक
सब-जूनियर व राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं में शहर के खिलाडिय़ोंं ने बढ़ाया मान
फिरोजपुर, 5 अगस्त 2026
डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के युवा तैराकों ने पंजाब स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। हैड स्पोर्टस अभिषेक मदान ने बताया कि डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तीन खिलाडय़िों ने 37वीं सब-जूनियर पंजाब स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में 12 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने बताया कि वहीं दास एंड ब्राउन वल्र्ड स्कूल की राष्ट्रीय तैराक हर्षिता ने 49वीं जूनियर एवं 47वीं सीनियर पंजाब राज्य तैराकी चैंपियनशिप-2026 में सात पदक अपने नाम किए। उन्होंने बताया कि सब-जूनियर चैंपियनशिप में डीसी मॉडल स्कूल के कक्षा आठवीं के छात्र मनसीमर सिंह ने अंडर-14 वर्ग में तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा सातवीं के दिलशनप्रीत सिंह ने चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया, जबकि अनहद सिंह ने दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर स्कूल का गौरव बढ़ाया।
वहीं, दास एंड ब्राउन वर्ल्ड स्कूल की राष्ट्रीय तैराक हर्षिता ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल सात पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनके प्रदर्शन ने स्कूल के साथ-साथ जिले का भी गौरव बढ़ाया।
प्रिंसिपल याचना चावला तथा प्रिंसिपल रूचि पांडे ने सभी खिलाडिय़ों को उनकी शानदार उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।





