Ferozepur News

नई मिसाल: फिरोजपुर मंडल की पहली महिला कर्मचारी बनीं मालगाड़ी लोको पायलट

नई मिसाल: फिरोजपुर मंडल की पहली महिला कर्मचारी बनीं मालगाड़ी लोको पायलट

नई मिसाल: फिरोजपुर मंडल की पहली महिला कर्मचारी बनीं मालगाड़ी लोको पायलट

फिरोजपुर, 28 जून 2025: भारतीय रेलवे में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम तब दर्ज हुआ, जब श्रीमती संध्या शाह को उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में लोको पायलट (गुड्स) के पद पर पदोन्नत किया गया। यह उपलब्धि उन्हें इस पद पर पहुंचने वाली मंडल की पहली महिला रेल कर्मचारी बनाती है।

श्रीमती शाह का चयन रेलवे भर्ती बोर्ड, जम्मू द्वारा वर्ष 2016 में सहायक लोको पायलट के पद के लिए हुआ था। वह इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक हैं। प्रशिक्षण के बाद उन्हें फिरोजपुर मंडल के लुधियाना मुख्यालय में सहायक लोको पायलट के रूप में नियुक्त किया गया।

आज 28 जून 2025 को उन्होंने स्वतंत्र रूप से मालगाड़ी का संचालन कर ( फगवाड़ा से लुधिआना ) अपने नवनियुक्त पद पर कार्यभार संभाला। यह अवसर उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे मंडल के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि वह न केवल इस पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला बनीं, बल्कि मंडल की कुल दूसरी महिला लोको पायलट भी हैं।

ड्यूटी के दौरान उनके साथ सहायक लोको पायलट आरती और मुख्य लोको निरीक्षक श्री हरमिंदर सिंह भी उपस्थित थे। यह उपलब्धि रेलवे में महिला कर्मचारियों की बढ़ती भागीदारी और संभावनाओं की ओर एक मजबूत संकेत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button