Ferozepur News

ड्यूटी के दौरान समर्पण और तत्परता दिखाने हेतु कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया

ड्यूटी के दौरान समर्पण और तत्परता दिखाने हेतु कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया

ड्यूटी के दौरान समर्पण और तत्परता दिखाने हेतु कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया

फिरोजपुर, 22-7-2026: फिरोजपुर मंडल में ड्यूटी के दौरान सुरक्षित रेल संचालन में योगदान देने वाले 13 रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहा गया और अपनी सूझबूझ व तत्परता से रेल संरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उनको मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार द्वारा आज दिनांक 22.07.2026 को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मंडल के विभिन्न विभाग के कर्मचारियों की सजगता, सतर्कता और सुरक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

श्री रामपाल पॉइंट्समैन, श्री आदित्य सक्सेना पॉइंट्समैन, श्री विकास सैनी स्टेशन मास्टर, श्री सिमरनजीत सिंह लोकोपायलट, श्री सुबोध कुमार सहायक लोकोपायलट, श्री ज्ञान प्रकाश लोकोपायलट, श्री मनिंदर भाटिया सहायक लोकोपायलट, श्री रोहित कुमार पॉइंट्समैन, श्री राजेश कुमार कीमैन, श्री प्रवीण कुमार स्टेशन मास्टर, श्री लवकेश मीणा पॉइंट्समैन, श्री जितेंदर कुमार ट्रेन मेनेजर और श्री ब्रजेश कुमार ट्रेन मेनेजर को ट्रेनों के सुरक्षित संचालन, पटरियों के रखरखाव तथा यात्रियों की सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने कहा कि यह सम्मान इन कर्मचारियों के अच्छे कार्य एवं प्रोत्साहन देने के लिए है। इससे प्रेरित होकर मंडल के अन्य कर्मचारी भी प्रेरित होंगे तथा सजगता से ड्यूटी का अनुपालन करेंगे। इसी तरह, भविष्य में भी फिरोजपुर मंडल में सुरक्षा मानकों को बनाए रखने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री नितिन गर्ग, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री रोहित वर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता/समन्वय श्री सुमित खुल्लर, वरिष्ठ मंडल विधुत अभियंता/टीआरडी श्री जीतराम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बसंत कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री गुरुशरण पाठक तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button