Ferozepur News

फिरोजपुर मंडल में पहली बार आयोजित हुआ संयुक्त शिकायत निवारण शिविर, कर्मचारियों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधान

फिरोजपुर मंडल में पहली बार आयोजित हुआ संयुक्त शिकायत निवारण शिविर, कर्मचारियों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधान

फिरोजपुर मंडल में पहली बार आयोजित हुआ संयुक्त शिकायत निवारण शिविर, कर्मचारियों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधान

फिरोजपुर, 23 जुलाई 2025:  मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू के प्रभावी एवं दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में एक अनोखा और सराहनीय कदम उठाया गया है। रेलवे कॉलोनियों और स्टाफ क्वार्टरों के रख-रखाव से संबंधित कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की समस्याओं के प्रभावी निवारण हेतु आज आईओडब्ल्यू कार्यालय में पहली बार एक संयुक्त शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में इंजीनियरिंग, विद्युत एवं मेडिकल विभागों के अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की संयुक्त उपस्थिति रही। उन्होंने कर्मचारियों और उनके परिजनों की समस्याएं न केवल सीधे तौर पर सुनीं, बल्कि उन्हें लिखित रूप में भी संकलित किया ताकि प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस पहल की निरंतरता बनाए रखते हुए आगामी 24 जुलाई को अमृतसर, 28 जुलाई को लुधियाना, और 29 जुलाई को जालंधर सिटी के आईओडब्ल्यू कार्यालयों में भी ऐसे ही संयुक्त शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

यह पहल न केवल प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाती है, बल्कि कर्मचारियों के प्रति उत्तर रेलवे के मानवीय दृष्टिकोण का भी उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button