Ferozepur News

हार्मोनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में ब्रह्माकुमारीज़ का प्रेरक सत्र आयोजित, ‘हर परिस्थिति में सकारात्मक रहें’ का दिया संदेश

राजयोगिनी बी.के. डॉ. सुनीता दीदी ने सकारात्मक सोच, आंतरिक शांति और भावनात्मक सशक्तता पर किया प्रेरक मार्गदर्शन।

हार्मोनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में ब्रह्माकुमारीज़ का प्रेरक सत्र आयोजित, 'हर परिस्थिति में सकारात्मक रहें' का दिया संदेश

हार्मोनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में ब्रह्माकुमारीज़ का प्रेरक सत्र आयोजित, ‘हर परिस्थिति में सकारात्मक रहें’ का दिया संदेश

राजयोगिनी बी.के. डॉ. सुनीता दीदी ने सकारात्मक सोच, आंतरिक शांति और भावनात्मक सशक्तता पर किया प्रेरक मार्गदर्शन।

फिरोजपुर, 19 जुला, 2026: हार्मोनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की ओर से एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “बीइंग पॉजिटिव – नो मैटर व्हाट” (हर परिस्थिति में सकारात्मक रहें) रहा। सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों को सकारात्मक सोच, मानसिक शांति तथा भावनात्मक संतुलन का महत्व समझाना था।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी बी.के. डॉ. सुनीता दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, यदि व्यक्ति अपनी सोच सकारात्मक रखे और आत्मिक शक्ति को विकसित करे तो हर चुनौती का सामना सहजता से किया जा सकता है। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आंतरिक शांति, तनाव प्रबंधन और भावनात्मक रूप से मजबूत बनने के सरल उपाय भी साझा किए।

इस अवसर पर बी.के. डिम्पल दीदी, बी.के. सुरमिष्ठा दीदी, बी.के. डॉ. सुनीता दीदी, राजेश जी, भारत भूषण जी और साहिल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने प्रेरक विचारों के माध्यम से संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों को खुशहाल, शांतिपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन धर्मपाल बंसल, प्रिंसिपल डॉ. मोहिंदरपाल सिंह तथा सीए प्रियंका जैन ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने संस्थान में आकर अपना बहुमूल्य ज्ञान, अनुभव और सकारात्मक ऊर्जा साझा करने के लिए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कॉलेज प्रशासन ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस सार्थक सत्र ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों में सकारात्मक सोच, मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति का संचार किया है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button