Ferozepur News
कम्प्यूटेशनल थिंकिंग व एआई पर जिला स्तरीय विचार-विमर्श में शिक्षकों को बनाया जा रहा ‘फ्यूचर रेडी’
डीसी माडल स्कूल में वर्कशाप का आयोजन, शिक्षाविद्वों ने रखे विचार

कम्प्यूटेशनल थिंकिंग व एआई पर जिला स्तरीय विचार-विमर्श में शिक्षकों को बनाया जा रहा ‘फ्यूचर रेडी’
-डीसी माडल स्कूल में वर्कशाप का आयोजन, शिक्षाविद्वों ने रखे विचार –
फिरोजपुर, 30 अप्रैल, 2026
अध्यापकों को आधुनिक शिक्षा से परिचित करवानें तथा उनमें ज्ञान की बढ़ौतरी करने के उद्देश्य से डीसी माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यक्रम में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सफल आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट लेवल डिस्कशन के तहत आयोजित इस वर्कशाप में विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लेकर ज्ञान-विनिमय, संवाद और व्यावसायिक विकास को नई दिशा दी।
कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर याचना चावला के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में शिक्षकों को नई तकनीकों से जोडऩा समय की आवश्यकता है, ताकि वे विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर सकें।
वर्कशाप में एप्रिसिएशन कमेटी के सदस्य डॉ. संदीप सिंह संधू (सीनियर मशीन लर्निंग इंजीनियर), डॉ. सनी बहल (एसोसिएट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस) तथा प्रिंसिपल कुलदीप सिंह विशेष रूप से शामिल हुए।। विशेषज्ञों ने शिक्षकों को एआई और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए व्यावहारिक सुझाव दिए।
कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने सीटी एवं एआई के अलग-अलग पहलुओं पर ज्ञानवर्धक सत्र प्रस्तुत किए। इन सत्रों के दौरान रोचक चर्चाएं हुईं, जिससे प्रतिभागियों में आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता और सहयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा मिला।
कार्यक्रम ने यह साबित किया कि डीसीएमसी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।