Ferozepur News

डीडीबी डीएवी स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सीपीआर प्रशिक्षण शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दिए जीवन रक्षक और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण संदेश

हार्मोनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और भारत विकास परिषद की संयुक्त पहल की सभी ने की सराहना।

डीडीबी डीएवी स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सीपीआर प्रशिक्षण शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दिए जीवन रक्षक और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण संदेश

डीडीबी डीएवी स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सीपीआर प्रशिक्षण शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दिए जीवन रक्षक और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण संदेश

हार्मोनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और भारत विकास परिषद की संयुक्त पहल की सभी ने की सराहना।

फिरोजपुर, 19 जुला, 2026: हार्मोनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ने भारत विकास परिषद के सहयोग से डीडीबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं जीवन रक्षक तकनीक (सीपीआर) पर आधारित प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम कॉलेज के चेयरमैन धर्मपाल बंसल तथा प्रिंसिपल डॉ. मोहिंदर पाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान हार्मोनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. साहिल गुलेरिया और डॉ. पूजा मंगल ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। डॉ. पूजा मंगल ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता (Menstrual Hygiene) के प्रति जागरूक करते हुए इससे जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया तथा स्वच्छता अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।

वहीं डॉ. साहिल गुलेरिया ने विद्यार्थियों को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) की व्यावहारिक जानकारी देते हुए बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में यह जीवन रक्षक तकनीक किसी व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित डेंटल सर्जन डॉ. रोहित अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों को दांतों एवं मुख की स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद एवं विद्यालय प्रबंधन के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में महिला प्रमुख श्रीमती जनक चौधरी, चेयरपर्सन सुभाष चौधरी, पूर्व अध्यक्ष सतीश ग्रोवर तथा भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य डी.आर. गोयल ने विशेष भूमिका निभाई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल निशा मलिक, परिषद के सचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रेस सचिव सुरेंद्र विज, कुलभूषण ग्रोवर, पूर्व महिला प्रमुख श्रीमती संगीता बजाज, सुखविंदर बेरी, सुदेश गोयल, रेणु धवन, प्रिया धवन, रवि ग्रोवर, पूजा चंदन तथा रमेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं विद्यालय प्रशासन ने हार्मोनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और आपातकालीन जीवन रक्षक तकनीकों के प्रति जागरूक करने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button