
Ferozepur News
एसएसपी ने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक
‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से किया संवाद, नशा मुक्त पंजाब बनाने में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर
एसएसपी ने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक
‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से किया संवाद, नशा मुक्त पंजाब बनाने में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर
फिरोजपुर, 29 अक्तुबर 2026: विद्यार्थियों के नशे के खिलाफ जागरूक करने के मनोरथ से फिरोजपुर पुलिस द्वारा युद्ध नशे विरूद्ध मुहिम के तहत दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में जागरूकता सैमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें एसएसपी भुपिन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। स्कूल के विष्णु भगवान राय बहादुर आडिटोरियम में आयोजित इस सैमिनार में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों, सही निर्णय लेने और नशा मुक्त पंजाब के निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जागरूक किया।
प्रिंसिपल रूचि पांडे द्वारा एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया। एसएसपी भुपिन्द्र ङ्क्षसह ने कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे का आदी मानकर उनके प्रति गलत धारणा नहीं बनानी चाहिए। युवाओं को किसी भी तरह की रूढ़िवादी सोच से ऊपर उठकर नशे की समस्या की गंभीरता को समझना चाहिए और इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विद्यार्थियों ने नशा तस्करी, पुलिस की कार्रवाई, नशे की रोकथाम और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों से संबंधित कई सवाल पूछे। एसएसपी ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देते हुए उन्हें नशे की समस्या और इससे निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने साथियों और आसपास के लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ हेल्पलाइन नंबर भी साझा किया और संदिग्ध या गैरकानूनी गतिविधियों तथा नशे से जुड़े मामलों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संबंधित जानकारी मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
प्रिंसिपल ने एसएसपी भूपिंदर सिंह का विद्यार्थियों को बहुमूल्य मार्गदर्शन देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीएसपी सुखविन्द्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।




