Ferozepur News

लुधियाना से बिहार और कोलकाता के लिए चार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा उत्तर रेलवे

लुधियाना से बिहार और कोलकाता के लिए चार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा उत्तर रेलवे

फिरोजपुर, 29 अक्टूबर, 2026: आगामी त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे द्वारा नवंबर माह में लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, गया और कोलकाता के लिए चार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे, फिरोजपुर मंडल बसंत कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 04656 लुधियाना-सहरसा 6, 9 और 11 नवंबर को शाम 5:35 बजे लुधियाना से रवाना होगी और अगले दिन रात 11:50 बजे सहरसा पहुंचेगी। इसकी वापसी सेवा ट्रेन संख्या 04655 8, 11 और 13 नवंबर को सुबह 3:50 बजे सहरसा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:35 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04662 लुधियाना-दरभंगा 7, 10 और 11 नवंबर को सुबह 6:30 बजे लुधियाना से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी ट्रेन संख्या 04661 8, 11 और 12 नवंबर को दोपहर 1 बजे दरभंगा से रवाना होकर अगले दिन शाम 5:10 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

लुधियाना-गया स्पेशल ट्रेन संख्या 04664 12 नवंबर को एक फेरे के लिए सुबह 6:30 बजे लुधियाना से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे गया पहुंचेगी। इसकी वापसी सेवा 04663 13 नवंबर को सुबह 11 बजे गया से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

इसी प्रकार लुधियाना-कोलकाता स्पेशल ट्रेन संख्या 04666 6 नवंबर को सुबह 6:30 बजे लुधियाना से रवाना होकर अगले दिन रात 9:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी ट्रेन संख्या 04665 7 नवंबर को रात 11:50 बजे कोलकाता से रवाना होकर 9 नवंबर को दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

बसंत कुमार ने यात्रियों से इन आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाने और त्योहारी सीजन के दौरान अपनी यात्रा को सुविधाजनक बनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button