Ferozepur News
युवाओं को विरासत संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने का दिया संदेश

-इनटैक फिरोजपुर चैप्टर ने डीसी मॉडल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की विरासत एवं नागरिक जागरूकता वर्कशाप-
फिरोजपुर, 18 जुलाई, 2026
सीमावर्ती जिले की ऐतिहासिक पहचान को एक नई दिशा देने के प्रयास के अंतर्गत द इंडिया नैशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर हैरिटेज -इनटैक- फिरोजपुर चैप्टर की ओर से शनिवार को डीसी मॉडल इंटरनेशनल स्कूल में विरासत एवं नागरिक जागरूकता वर्कशाप का आयोजन किया गया।
वर्कशाप का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूकता पैदा करना था।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध शिक्षाविद् डा. रमेश्वर सिंह ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत हमारी सबसे बड़ी धरोहर है, जिसे संरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने जिला स्तर पर मौजूद ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से इनके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बाबा ईश्वर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस मोगा के प्रबंध निदेशक डॉ. दिलजीत सिंह संधू ने पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने मिट्टी की घटती उर्वरता पर चिंता व्यक्त करते हुए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, अधिक से अधिक पौधारोपण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में पौधारोपण को एक अभियान बना ले तो आने वाली पीढय़िों के लिए बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
इनटैक के को-कंवीनर विक्रमदित्या शर्मा ने कहा कि चैप्टर के संयोजक डॉ. अनिरूद्ध गुप्ता के नेतृत्व में सीमावर्ती जिले में विरासत संरक्षण और नागरिक जागरूकता से जुड़े अनेक सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों से युवाओं को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझने और उसके संरक्षण के लिए प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने इनटैक पंजाब के संयोजक मेजर जनरल बलविंदर सिंह सेवानिवृत्त वीएसएम का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित की जा सकी।
इनटैक सदस्य परमिन्द्र ङ्क्षसह थिंद ने वर्कशाप के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर में पर्यटन की अपार संभावनाए है और जिले को पर्यटन की दृष्टि से काफी स्मृद्ध बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इनटैक द्वारा समय-समय पर सरकार के समक्ष मजबूती के साथ यहां के मुद्दों को उठाया जाता है।
इस अवसर पर इनटैक फरीदकोट चैप्टर के कंवीनर बलतेज सिह बराड़, प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल, रंजन शर्मा, डा. अमन चुघ, डा. कुलविन्द्र नंदा, अनुराग ऐरी, डा. के.सी अरोड़ा, राजेश वर्मा, एडवोकेट विवेक जैन, योगेश बांसल, अक्षय गल्होत्रा सहित अन्य उपस्थित थे।